फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Nurse changed name for seven months, tried to get abortion

यूपी: धर्म छुपाकर नर्स को जाल में फंसाया, फिर सात माह तक छला, गर्भपात कराने की कोशिश और...

Thu, 19 Nov 2020 12:32 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 19 Nov 2020 12:32 PM IST
विज्ञापन
Nurse changed name for seven months, tried to get abortion
सांकेतिक तस्वीर

बागपत में नर्सिंग होम में काम करने वाले युवक ने नाम और पहचान बदलकर तलाकशुदा नर्स से दोस्ती की। फिर प्यार का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। नर्स गर्भवती हो गई तो आरोपी ने साथ रखने से इनकार कर दिया। गर्भपात कराने की कोशिश की। पीड़िता को अपने घर में बंधक बनाकर रखा और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया। यह सब आरोप लगाकर महिला ने एसपी से शिकायत की है। एसपी ने मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


बड़ौत निवासी नर्स ने बताया कि वह तलाकशुदा है। एक नर्सिंग होम में काम करती है। स्टाफ के ही दूसरे समुदाय के युवक ने खुद को अक्ष बताते हुए जान पहचान बढ़ा ली। उससे कहा कि उसकी पत्नी भी छोड़कर चली गई है और वह बच्चे की देखभाल नहीं कर पा रहा है। सात माह तक उसके साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। जब उसने बताया कि वह गर्भवती हो गई, तो युवक उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने लगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मौत से सामना, 10 मिनट तक अटकी रहीं सांसें, सीए की आपबीती सुन कांप जाएगी रूह, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद एक मकान में बंधक बना लिया। अपनी पत्नी और भाई के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की। पीड़िता ने एसपी अभिषेक सिंह से मुलाकात कर कहा कि आरोपी उस पर जानलेवा हमला कर सकते हैं। एसपी ने सीओ बड़ौत आलोक कुमार को जांच के बाद मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed