फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: कार में बैठे सीए को ट्रैफिक पुलिस क्रेन से उठाकर ले गई, हवा में थी कार, 10 मिनट तक अटकी रहीं सांसें

Thu, 19 Nov 2020 12:49 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 19 Nov 2020 12:49 PM IST
विज्ञापन
Traffic police pulled a car from a crane for two kilometers in Meerut
ट्रैफिक पुलिस ने क्रेन से कार उठा लिया - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही से करीब 10 मिनट तक सीए विक्रांत त्यागी की सांसें अटकी रहीं। सुनकर व पढ़कर भी हैरानी होगी, लेकिन यह हकीकत है। एक व्यक्ति जो अपनी कार की ड्राइविंग सीट पर बैठा है और वह कार सड़क से कई फीट ऊंचाई पर हवा में लटका कर ले जाई जा रही है। आगे देखिए तस्वीरें-

Traffic police pulled a car from a crane for two kilometers in Meerut
पीड़ित ने बनाया वीडियो - फोटो : अमर उजाला

वहीं पीड़ित व्यक्ति न तो कार को रोक सकता था, और न ही खिड़की खोल सकता था। ट्रैफिक पुलिस क्रेन से कार को उठाकर ले जा रही थी। पीड़ित की करीब 10 मिनट तक सांसें अटकी रहीं। 

Traffic police pulled a car from a crane for two kilometers in Meerut
मेरठ ट्रैफिक पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विक्रांत त्यागी का कहना है कि वीडियो बनाते हुए हार नहीं मानी। इतना डर लगा कि यह मेरे साथ हो क्या रहा है, मेरी पत्नी अस्पताल में है। मैं तो खुद पत्नी की बीमारी से जूझ रहा हूं। ऊपर से यह कैसा कानून है कि जो व्यक्ति अपनी कार में है उस कार को ही पुलिस क्रेन से उठाकर ले जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Traffic police pulled a car from a crane for two kilometers in Meerut
car parking - फोटो : अमर उजाला

विक्रांत त्यागी ने बताया कि बच्चा पार्क के पास से जब कार चली तो उनकी आवाज निकलनी बंद हो गई। उन्हें समझ नहीं आया कि आखिर क्या करें। बस किसी वजह से सांसें चल रही थी। और यह पता था कि आज पता नहीं क्या होकर रहेगा। करीब दो किलोमीटर से अधिक दूर पुलिस लाइन तक आठ से 10 मिनट का समय लगा। बस किसी वजह से मेरी जान ही नहीं गई। पहली बार इतना डरावना व भयावहता का मंजर आंखों के सामने देखा है। गनीमत रही कि क्रेन की लिफ्ट व रस्सा जरा सा नीचे आकर नहीं गिरा। नहीं तो कार का अगला हिस्सा जमीन पर गिरता और जान भी जा सकती थी।

विज्ञापन
Traffic police pulled a car from a crane for two kilometers in Meerut
car parking - फोटो : अमर उजाला

पूरे मामले में ट्रैफिक पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में आ गई है। जहां ट्रैफिक पुलिस के अफसर यह कहकर बचाव में जुट गए हैं कि जब कार सड़क पर थी तो उसमें कार मालिक सीट पर नहीं थे। रास्ते में चलती हुई कार में वह ड्राइविंग सीट पर बैठ गए। लेकिन सवाल यह है कि जब क्रेन द्वारा खींचकर ले जा जा रही कार में पीड़ित व्यक्ति ड्राइविंग सीट पर बैठे तो ट्रैफिक पुलिस को क्रेन वहीं पर रोक देनी चाहिए थी। वहीं पर जुर्माना वसूल कर कार को छोड़ देना चाहिए था। लेकिन ट्रैफिक पुलिस के दो सिपाही कार को पुलिस लाइन लेकर पहुंचे। पीड़ित व्यक्ति के पास पांच वीडियो हैं। जिनमें ट्रैफिक पुलिस के सिपाहियों पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed