फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Number of highly sensitive polling stations increased

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: अतिसंवदेनशील मतदान केंद्रों की संख्या बढ़ी

Wed, 31 Mar 2021 10:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
Number of highly sensitive polling stations increased
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव
विज्ञापन

- दो केंद्र अतिसंवेदनशील प्लस और दस अतिसंवेदनशील श्रेणी में शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। प्रशासन ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। इस बार जिले में 12 अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों की संख्या बढ़ गई है। जिले में अब 99 केंद्र अतिसंवेदनशील और 37 केंद्र अतिसंवेदनशील प्लस की सूची में शामिल किए गए है। चुनाव के दौरान इन केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।

जिले में दूसरे चरण में 19 अप्रैल को 20 जिला पंचायत सदस्य, 244 ग्राम प्रधान, 502 क्षेत्र पंचायत और 3322 ग्राम पंचायत सदस्य के पदों पर चुनाव होना है। चुनाव को लेकर प्रत्याशियों के नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। प्रशासन ने चुनाव शांतिपूर्ण कराने के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। 502 मतदान केंद्रों पर चुनाव होना है। इनमें से 37 केंद्र अतिसंवेदनशील प्लस, 99 केंद्र अतिसंवेदनशील और 105 केंद्र संवेदनशील की सूची में शामिल किए गए है, जबकि 261 केंद्र सामान्य सूची में है। पूर्व में जिले में 117 संवेदनशील केंद्र थे। अब इनमें से 12 केंद्रों को अतिसंवेदनशील और अतिसंवेदनशील प्लस केंद्रों में शामिल किया गया है। चुनाव के दौरान इन केंद्रों पर सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी प्रवीण चौधरी ने बताया कि दो केंद्र अतिसंवेदनशील प्लस और दस केंद्र अतिसंवेदनशील की श्रेणी में शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed