फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Nude Railway from Railway Minister to new train and two-thirds of the track

Baghpat News: सांसद ने रेल मंत्री से मांगी नई ट्रेन और ट्रैक का दोहरीकरण

Tue, 22 Jul 2025 01:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Nude Railway from Railway Minister to new train and two-thirds of the track
बागपत। सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने सोमवार को दिल्ली में रेल मंत्री अश्वनी वैैष्णव से मुलाकात कर रेल संबंधी समस्या बताई। उन्होंने रेल मंत्री से दिल्ली से बड़ौत-शामली-सहारनपुर रेल मार्ग पर नई ट्रेन चलवाने तथा इस रेलवे लाइन का दोहरीकरण कराने की मांग की। रेल मंत्री ने उन्हें मांगों को पूरा कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

सांसद ने रेल मंत्री को बताया कि इस रूट पर ट्रेनों की स्थिति खराब है। लोगों को अपनी जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ता है। उन्होंने हाल ही में वायरल हुआ वीडियो भी उन्हें दिखाया जिसमें लोग खिड़की पर लटककर यात्रा कर रहे हैं। सांसद की मांग पर मंत्री ने अधिकारियों को इस मार्ग की ट्रेनों में कोच बढ़ाने का निर्देश दिए। तीन माह में इस मार्ग पर एक नई ट्रेन देने का आश्वासन दिया। मंत्री ने रेलवे के अधिकारियों से फेज वाइज इस मार्ग की लाइन दोहरीकरण के लिए डीपीआर बनाने के निर्देश दिए। दिल्ली से वाया बड़ौत-शामली से हरिद्वार-़ऋषिकेश जाने वाली ट्रेन का स्टेशन खेकड़ा और बागपत में करने तथा दिल्ली से बड़ौत के पास कासमपुर खेड़ी तक जाने वाली ट्रेन को शामली तक चलाने की मांग पर भी मंत्री ने आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed