फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   NS team wins first semi final

एनएस की टीम ने जीता पहला सेमीफाइनल मुकाबला

Sat, 28 Dec 2019 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
NS team wins first semi final
एनएस की टीम ने जीता पहला सेमीफाइनल मुकाबला
विज्ञापन

बागपत। जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से शुक्रवार को एनएस क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर स्वर्गीय प्रदीप शास्त्री मेमोरियल अंडर-16 क्रिकेट चैंपियनशिप का पहला सेमीफाइनल मुकाबला एनएस गेटवे क्रिकेट एकेडमी और विजन क्रिकेट एकेडमी पानीपत के बीच खेला गया। पहले टॉस जीतकर पानीपत की टीम ने बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित ओवर में 94 रन का टीम ने स्कोर खड़ा किया। शादाब ने 23 गौरव ने 15 वैभव ने 11 रनों का योगदान दिया। एनएस की ओर से सौरी ने चार, अश्वनी ने तीन, शाहनवाज, ओम शुक्ला, जयदीप ने एक-एक विकेट लिए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी एनएस गेटवे की टीम 23 ओवर में दो विकेट खोखर लक्ष्य हासिल कर लिया। सुशांत ने 51 और देव चौधरी ने 14 रनों का योगदान दिया। पानीपत की टीम की ओर से पीयूष और नमन ने एक-एक विकेट लिया। आठ विकेट से एनएस क्रिकेट एकेडमी ने मुकाबला जीत लिया। बेस्ट फिल्डर वर्णित, बेस्ट बोलर अश्वीन, बेस्ट बल्लेबाज सुशांत, मैन ऑफ दा मैच सौरभ को चुना गया। विजेता टीम को पुरस्कृत किया गया। शनिवार को दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला विजय भव और बड़ौत और एसवीएम मोदीनगर के बीच खेला जाएगा। प्रशांत, इरशाद, रमाकांत शुक्ला, सुधीर वत्स, शहनवाज, वीरेंद्र, इमरान कस्सार, अमर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed