{"_id":"6862e577cbcc03b6a7083536","slug":"nris-wife-preeti-became-the-head-of-sirsali-village-baghpat-news-c-28-1-bpt1004-134055-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: एनआरआई की पत्नी प्रीति बनीं सिरसली गांव की प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: एनआरआई की पत्नी प्रीति बनीं सिरसली गांव की प्रधान
Tue, 01 Jul 2025 12:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Tue, 01 Jul 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
बिनौली। सिरसली गांव में धर्मेंद्र तोमर की हत्या के बाद डेढ़ माह से रिक्त चल रहे प्रधान पद के लिए सोमवार को पंचायत सदस्यों ने प्रधान चुनने को मतदान किया। जहां एनआरआई अश्वनी तोमर की पत्नी प्रीति ने 15 में से 11 मत प्राप्त कर कार्यवाहक प्रधान पद की कुर्सी पर कब्जा जमाया। उन्हें प्रधान का चार्च देने के लिए डीएम को प्रस्ताव भेजा जाएगा।
सिरसली गांव के प्रधान धर्मेंद्र तोमर उर्फ धर्मा की 14 मई को गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। तभी से गांव में प्रधान का पद खाली था। सोमवार को कार्यवाहक प्रधान पद का कार्यभार सौंपने के लिए गांव के पंचायत सचिवालय पर दोपहर एसडीएम बड़ौत मनीष कुमार, नोडल अधिकारी बीडीओ नरेंद्र सिंह की देखरेख में ग्राम पंचायत सदस्यों की बैठक हुई।
एडीओ पंचायत प्रेम कुमार ने बताया कि बैठक में ग्राम पंचायत सदस्य सरोज, राजेंद्र, रजनी, राजीव, रीना, सुनील, गोविंद, ब्रजपाल, जाहिद, अख्तर, तेजवीर, प्रियंका, रामबीर, सोमवती, प्रीति ने भाग लिया। ग्राम पंचायत सदस्य प्रीति व ब्रजपाल ने प्रधान पद के लिए दावेदारी की। तब प्रति को आम और ब्रजपाल को ओखली का चुनाव चिह्न मिला।
विज्ञापन
गुप्त मतदान में प्रीति को 15 में से 11 मत मिले और ब्रजपाल को 4 मत मिले। प्रीति को कार्यवाहक ग्राम प्रधान पद के लिए निर्वाचित घोषित किया गया। नायाब तहसीलदार अतुल रघुवंशी भी मौजूद रहे। जिला पंचायत राज अधिकारी अरुण अत्री ने बताया कि प्रस्ताव डीएम को जाएगा। डीएम की अनुमति मिलने पर प्रीति पर को कार्यवाहक प्रधान का चार्ज मिलेगा।
एमए व बीएड है प्रीति
प्रीति एमए व बीएड तक पढ़ी हैं। उनके पति अश्वनी तोमर 14 साल से अमेरिका के फ्लोरिडा शहर में रहते हैं। वह वहां एक होटल में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। प्रीति ने कहा कि वह ग्राम प्रधान की जिम्मेदारी संभालकर गांव के विकास कार्य कराएंगी।