फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   now village head will also include in Account

खाते में प्रधान भी अब होंगे शामिल

Sat, 24 Sep 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत Updated Sat, 24 Sep 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
खड़खड़ी गांव में स्थित प्राइमरी पाठशाला नंबर एक के मिड-डे मील के खाते में ग्राम प्रधान को शामिल न करने की खबर अमर उजाला मेें प्रकाशित होते ही शिक्षा विभाग और प्रधानाध्यापक में हड़कंप मच गया। खबर के असर के चलते अब प्रधानाध्यापक ग्राम प्रधान को विद्यालय के खाते में शामिल करने के लिए राजी हो गए हैं।
विज्ञापन


 खड़खड़ी गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर एक के मिड-डे मील के खाते में ग्राम प्रधान शमीम को कई महीनों से शामिल नहीं किया जा रहा था, जबकि जनपद के अन्य सभी विद्यालयों में पहले से ही सभी ग्राम प्रधान शामिल हैं। खाते में शामिल करने के लिए ग्राम प्रधान शमीम ने एबीएसए डॉ. प्रभात कुमार समेत अन्य शिक्षा विभाग के अधिकारियों से शिकायत की। इतना ही नहीं तहसील दिवस मेें भी शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। 
विज्ञापन


इस दौरान ग्राम प्रधान और ग्रामीण आशंका जता रहे थे कि मिड-डे मील में मनमाना तरीके से पैसे निकालकर धांधली की जा रही है। अमर उजाला ने इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया तो विभागीय अफसरों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एबीएसए डॉ. प्रभात कुमार ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण मांगते हुए तत्काल प्रभाव से ग्राम प्रधान समीम को खाते में शामिल करने के निर्देश दिए। ग्राम प्रधान शमीम ने कहाखाते मेें शामिल करने को लेकर प्रधानाध्यापक ने प्रार्थना पत्र भेजा है। अमर उजाला का आभार जताने वालों में अली हसन, शब्बीर, उस्मान, मेहरदीन, पप्पू, इलियास, जहीर हसन, दाउद, हारूण, सुलेमान, फारूख, जाकिर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed