{"_id":"60ccdb248ebc3e356970f0b7","slug":"now-vaccines-will-be-installed-in-villages-by-putting-up-booths-baghpat-news-mrt543244671","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीका असरदार, लगवाओ समझदार, गांव-गांव में लगेंगे बूथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीका असरदार, लगवाओ समझदार, गांव-गांव में लगेंगे बूथ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। कोरोना टीकाकरण अभियान में तेजी लाने के लिए अब गांव-गांव में बूथ लगाकर टीके लगाए जाएंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में विकास खंड और शहरी क्षेत्र में स्थानीय निकाय इकाई के रूप में कार्य करेंगी। मोबाइल टीम लोगों को टीकाकरण के लिए जागरूक करेंगी। वहीं, टीकाकरण से पूर्व टीका असरदार, लगवाओ समझदार की बुलावा पर्ची भेजी जाएगी। इस पर्ची पर लाभार्थी का नाम, आयु, पता, दिन तिथि और बूथ संख्या दर्ज होगी।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एसीएमओ डॉ. दीपा सिंह ने बताया कि जुलाई में टीकाकरण अभियान में तेजी लाने और अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण कराने के निर्देश मिले हैं। गांव-गांव में बूथ लगाकर टीकाकरण किया जाएगा। बूथ लगाने से पूर्व मोबाइल टीम लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करेंगी। टीकाकरण से पूर्व लाभार्थी के घर बुलावा पर्ची भेजी जाएगी। बुलावा पर्ची पर लाभार्थी का नाम और पता के अतिरिक्त बूथ का पता अंकित होगा। जुलाई में टीकाकरण से वंचित रहने वालों का अगस्त में पुन: अभियान चलाकर टीकाकरण किया जाएगा। शासन के निर्देशानुसार एक जुलाई से शुरू होने वाले विशेष टीकाकरण अभियान तैयारी शुरू कर दी है। टीकाकरण के लिए टीमों का गठन किया जा रहा है।