फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Now ration will be distributed under the supervision of teachers and Anganwadi

शिक्षकों की देखरेख में होगा राशन का वितरण

Thu, 06 Aug 2020 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Now ration will be distributed under the supervision of teachers and Anganwadi
शासन ने राशन वितरण में हो रही अनियमितता को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए
विज्ञापन

शिक्षकों को नोडल अधिकारी एवं आंगनबाड़ी को पर्यवेक्षक अधिकारी बनाया
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। राशन वितरण में हो रही अनियमितताओं को रोकने की जिम्मेदारी शिक्षकों एवं आंगनबाड़ी को दी। जिले की राशन की दुकानों पर राशन वितरण के दौरान शिक्षकों को नोडल अधिकारी एवं आंगनबाड़ी को पर्यवेक्षक अधिकारी बनाया। राशन व्यवस्था सुधारने के लिए जिले में 403 शिक्षकों एवं 403 आंगनबाड़ियों को जिम्मेदारी दी गई।
शासन ने लॉकडाउन पीरियड में लोगों के लिए नि:शुल्क राशन वितरण करने के निर्देश दिए। राशन वितरण के दौरान दुकान संचालन मनमानी कर रहे थे तथा उपभोक्ताओं को मानक के अनुसार राशन का वितरण नहीं किया जा रहा है। उपभोक्ता राशन वितरण में अनियमितता बरतने व मानक के अनुसार वितरण न करने के आरोप लगा रहे हैं। राशन वितरण में अनियमितता रोकने और राशन डीलरों पर लगाम लगाने के लिए शासन ने सभी राशन की दुकानों पर नोडल एवं पर्यवेक्षक अधिकारी की देखरेख में राशन वितरण करने के निर्देश दिए हैं। शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी के अनुमोदन के उपरांत जिले की राशन की दुकानों पर शिक्षकों को नोडल एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को पर्यवेक्षक अधिकारी के रूप में तैनात किया है। राशन वितरण के दौरान नोडल एवं पर्यवेक्षक अधिकारी राशन की दुकानों पर मौजूद होंगे।
विज्ञापन

जिले में 403 शिक्षक एवं आंगनबाड़ी को दी राशन वितरण की जिम्मेदारी
बागपत। जिला पूर्ति अधिकारी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि जिले में 403 राशन की दुकानों पर पॉश मशीनों से वितरण कराया जा रहा है। सभी दुकानों पर शासन के निर्देश एवं जिलाधिकारी के अनुमोदन के उपरांत प्रत्येक दुकान पर शिक्षक को नोडल अधिकारी एवं आंगनबाड़ी को पर्यवेक्षक अधिकारी तैनात किया है। जिले की सभी राशन की दुकानों में नोडल एवं पर्यवेक्षक अधिकारियों की देखरेख में राशन का वितरण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed