फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Now postmen will send samples of TB patients

कोरोना अपडेट: सैंपल की जल्द से जल्द बेहतर जांच कराने के लिए उठाया ये कदम

Mon, 17 Aug 2020 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Now postmen will send samples of TB patients
बड़ौत । देश को 2025 तक टीबी मुक्त कराने का प्रधानमंत्री का संकल्प पूरा करने के लिए केंद्र सरकार ने कार्य शुरू किया। टीबी मरीजों के सैंपल की जल्द से जल्द बेहतर जांच कराने के लिए राज्य क्षय रोग विभाग और भारतीय डाक ने सहमति कर ली है। जनपद में टीबी मरीजों का सैंपल लैब तक पहुंचाने का काम अब डाकघर के डाकिया करेंगे।
विज्ञापन


जनपद बागपत मेें 17 उप डाकघर है और एक प्रधान डाकघर बड़ौत है। इनमें 104 से अधिक कर्मचारी तैनात हैं। टीबी मरीजों के मामले में जल्द से जल्द जांच करानी होती है, क्योंकि एक टीबी मरीज अनजाने में न जाने कितने लोगों को संक्रमित कर सकता है। इसके चलते भारतीय डाक विभाग से मिलकर सहमति बनी है। टीबी मरीजों की जांच कर उनके सैंपल लखनऊ या आगरा स्थित ड्रग कल्चर टेस्ट सेंटरों तक पहुंचाने का काम डाक विभाग करेगा। इससे समय की बचत और टीबी जैसी बीमारी की जद में आने से बचाया भी जा सकता है। इससे सैंपल की जांच में तेजी आएगी और जांच रिपोर्ट आते ही जल्द से जल्द उनका इलाज शुरू किया जाएगा। इससे संक्रमण का खतरा कम रहेगा। इस संबंध में प्रधान डाकघर में तैनात पोस्ट मास्टर अशोक शर्मा ने कहा सहमति के बाद अब डाक विभाग द्वारा केंद्र में सैंपल लाने व भेजने का शुरू किया। संबंधित सीएचसी और पीएचसी से सैंपल एकत्रित कर उन्हें नीले रंग के स्पेशल बैग में बागपत, आगरा, मेरठ भेजा जा रहा है, अब तक तकरीबन 70 से अधिक सैंपल प्रधान डाकघर से मेरठ, बागपत और आगरा जा चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed