फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Now blood and X-ray reports will be available online

Baghpat News: अब ऑनलाइन मिलेगी खून और एक्स-रे की रिपोर्ट

Thu, 09 May 2024 02:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Thu, 09 May 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
Now blood and X-ray reports will be available online
बागपत। जिला अस्पताल में अब खून और एक्स-रे की रिपोर्ट ऑनलाइन मिलेगी। जांच होते ही मरीज के मोबाइल और चिकित्सक के सिस्टम पर मैसेज मिलेगा और चिकित्सक मैसेज के आधार पर मरीजों का इलाज शुरु करेंगे। अस्पताल में व्यवस्था ऑनलाइन शुरु करने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में मरीजों का डाटा ऑनलाइन करने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की व्यवस्था शुरु कराई गई है। ऑनलाइन पंजीकरण के दौरान मरीजों की आभा आईडी तैयार कराई जाती है। अब जल्द ही अस्पताल में खून की जांच और एक्स-रे की रिपोर्ट भी मरीजों को ऑनलाइन उपलब्ध कराई जाएगी। ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू करने के लिए जिला स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू होने पर जांच के बाद रिपोर्ट मरीज और चिकित्सक के सिस्टम पर पहुंच जाएगी। चिकित्सक ऑनलाइन रिपोर्ट के आधार पर मरीजों का इलाज करेंगे। इसके अलावा मरीज के मोबाइल पर रिपोर्ट मिलने पर वह कहीं पर भी अपना इलाज करा सकेंगे।
विज्ञापन

----
वर्जन - जिला अस्पताल में ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा पहले ही शुरू कराई जा चुकी है, अब जल्द ही खून और एक्स-रे की रिपोर्ट भी ऑनलाइन की जाएगी। जांच होते ही रिपोर्ट मरीज के मोबाइल और चिकित्सक के सिस्टम पर पहुंचेगी। इससे मरीज को इलाज कराने में आसानी होगी। - डॉ. एसके चौधरी, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed