फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Now Asha workers will also make Ayushman card

अब आशा कार्यकर्ता भी बनाएंगी आयुष्मान कार्ड

Sat, 27 Aug 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Now Asha workers will also make Ayushman card
खेकड़ा सीएचसी पर मोबाइल एप का प्रशिक्षण लेती आशा कार्यकर्ता - फोटो : KAHKRA
अब आशा कार्यकर्ता भी बनाएंगी आयुष्मान कार्ड
विज्ञापन

बागपत, खेकड़ा। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों की पहचान अब आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से भी हो सकेगी। आशा कार्यकर्ता न केवल पात्र लाभार्थियों की पहचान करेंगी बल्कि फेस ऑथेंटिफिकेशन एप्लीकेशन के माध्यम से आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए उनको चिह्नित भी करेंगी।

शुक्रवार को खेकड़ा सीएचसी पर आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण अधिकारी ब्लॉक कम्यूनिटी प्रोसेस मैनेजर शशि चौधरी ने बताया कि फेस ऑथेंटिफिकेशन एप्लीकेशन मोबाइल एप के माध्यम से आशा कार्यकर्ता जनपद के उन पात्र लाभार्थियों की पहचान करेंगी, जिनके आयुष्मान कार्ड अब तक नहीं बन पाए हैं। आशा कार्यकर्ता लाभार्थी का चिह्नांकन कर उनके आयुष्मान कार्ड बनाएंगी। इसके लिए आशा कार्यकर्ता को प्रति कार्ड निश्चित धनराशि प्रोत्साहन के रूप में सीधे उनके बैंक खाते में स्थानांतरित की जाएगी। बताया कि इस एप का कार्य शुरू होने के बाद सभी पात्रों का आयुष्मान कार्ड बन जाएगा। कोई भी पात्र व्यक्ति आशाओं के अलावा किसी अनजान व्यक्ति को फोन पर ओटीपी अथवा पिन की जानकारी ना दे। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना से आच्छादित परिवार को प्रतिवर्ष प्रति परिवार पांच लाख रुपये तक के निशुल्क उपचार की सुविधा दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed