{"_id":"62f158708970800f2907f56b","slug":"notice-issued-to-the-principals-of-15-schools-baghpat-news-mrt600305022","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी
विज्ञापन
बागपत। शिक्षकों की अंशदायी पेंशन योजना के अंतर्गत पेंशन खातों में शिक्षकों की धनराशि जमा करने सूचना न देने पर माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से 15 विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी किए गए हं। तीन दिन में सूचना उपलब्ध न कराने पर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है।
माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से एक अप्रैल 2005 में शिक्षक व कर्मचारियों की अंशदायी पेंशन योजना लागू की थी। शिक्षकों व कर्मचारियों के वेतन से योजना के अंतर्गत एक निर्धारित राशि काटी जाती है। शासन के निर्देश पर माध्यमिक शिक्षा विभाग ने अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के अंशदायी योजना के अंतर्गत विभाग की ओर से विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से जनवरी 2021 से फरवरी 2022 तक के पेंशन खातों में जमा कराई गई राशि की सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे।
निर्देशों के बावजूद जिले के 15 विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने सूचना उपलब्ध नहीं कराई है। जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी कर तीन दिन में सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है। उन्होंने निर्देशों का पालन न करने पर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है।