{"_id":"630e63e2a2078b48d01c1c96","slug":"notice-issued-to-82-schools-for-not-updating-aadhaar-baghpat-news-mrt60315173","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार अपडेट न करने पर 82 विद्यालयों को नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधार अपडेट न करने पर 82 विद्यालयों को नोटिस जारी
विज्ञापन

बागपत। जिले में 142 माध्यमिक विद्यालयों में से 82 विद्यालयों में एक भी छात्र का आधार अपडेट नही किया गया है। आधार अपडेट न होने पर छात्रों को शासन की ओर से मिलने वाली ड्रेस, जूता, मोजा और स्वेटर की धनराशि अटक सकती है। डीबीटी के लिए आधार अपडेट न करने पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने 82 विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी किए है।
शासन से आठवीं तक के छात्र-छात्राओं को ड्रेस, जूता, मोजा, स्वेटर और कॉपी पेंसिल के लिए डीबीटी के माध्यम से 12 सौ रुपये उपलब्ध कराए जाने हैं। छात्रों के अभिभावकों के खातों में धनराशि स्थानांतरित करने के लिए शासन ने आठवीं तक की कक्षाओं के सभी छात्र-छात्राओं के आधार अपडेट करने के निर्देश दिए थे। शासन के निर्देशों के बावजूद माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य छात्र-छात्राओं के आधार अपडेट करने में रुचि नहीं ले रहे हैं। जिले के 71 सहायता प्राप्त, 52 वित्तविहीन, 13 राजकीय हाईस्कूल और छह राजकीय इंटर कॉलेज सहित कुल 142 माध्यमिक विद्यालय हैं। इनमें से 82 विद्यालयों की ओर से अभी तक एक भी छात्र-छात्रा का खाता अपडेट नहीं किया गया है, जबकि अन्य विद्यालयों का कार्य भी अभी तक अधूरा है।
आधार अपडेट न होने पर छात्र-छात्राओं को सरकार की ओर से मिलने वाली धनराशि से वंचित रहना पड़ सकता है। जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी कर जल्द ही छात्रों के आधार अपडेट करने के निर्देश दिए है और निर्देशों का पालन न करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
वर्जन
- माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यो को छात्रों के आधार अपडेट न करने पर नोटिस जारी किए गए है। आधार अपडेट करने में लापरवाही बरतने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - रवींद्र सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक