फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Notice issue to three sugar mills

तीन चीनी मिलों को नोटिस जारी

Tue, 30 Jan 2018 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Tue, 30 Jan 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
किसानों के गन्ने के करोड़ों रुपये का बकाया भुगतान के मामले में जिले की तीनों चीनी मिलों को नोटिस जारी किया  है। डीसीओ सुशील कुमार ने कहा कि नियमित रूप से प्रत्येक 14 दिन के बाद चीनी मिलें भुगतान नहीं कर रही है। इसके चलते रमाला, मलकपुर और बागपत चीनी मिलों को नोटिस दिया गया है। शासन ने भी बकाया भुगतान का ब्योरा मांगा है।
विज्ञापन


जिला गन्ना अधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि शासन ने प्रत्येक 14 दिन बाद भुगतान की रणनीति तैयार की है, लेकिन क्षेत्र की अधिकांश चीनी मिलें नियमानुसार भुगतान नहीं कर रही है, इस कारण किसानों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया प्रत्येक 14 दिन बाद भुगतान नहीं करने के कारण रमाला, मलकपुर और बागपत चीनी मिलों को नोटिस जारी किया है। चीनी मिलों ने यदि नियमानुसार किसानों को गन्ने का भुगतान नहीं किया तो अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। गन्ना आयुक्त को अवगत कराया है। उधर, शासन ने भी ब्योरा मांगा है। डीएम  ऋषिरेंद्र कुमार का कहना है कि किसानों को नियमानुसार भुगतान दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मलकपुर चीनी मिल पर पेराई सत्र 2016-17 के भी करोड़ों रुपये बकाया है। डीसीओ सुशील कुमार ने बताया कि मलकपुर चीनी मिल पर पिछले सत्र के 14012.59 लाख और किनौनी चीनी मिल पर 1022.06 लाख रुपये बकाया है। इसके अलावा मोदीनगर चीनी मिल पर बागपत के किसानों के करीब 506 लाख रुपये बकाया है।

किस चीनी मिल पर कितना बकाया
चीनी मिल     बकाया
मलकपुर     17458.42 लाख
रमाला     1174.19 लाख
बागपत     1210.50 लाख

वर्तमान सत्र के बकाए की स्थिति
चीनी मिल     बकाया
मलकपुर     14332.63
बागपत     995.85
रमाला     583.60
ऊन     549.80
किनौनी     3836.30
भैसाना     1854.51
सिंभावली     170
तितावी     259.43
गांगनौली     398.93
खतौली     45.29
(नोट- आंकड़े 15 जनवरी तक बकाया लाख रुपये में)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed