फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Note the removal of the stone to keep hidden heart

दिल पर पत्थर रख निकाले छुपाए नोट

Sun, 13 Nov 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 13 Nov 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
Note the removal of the stone to keep hidden heart
ban note
बागपत के बड़ौत में महिलाओं ने पैसे बचाने के लिए क्या-क्या पापड़ नहीं बेले थे, कभी महंगी साड़ी देख मुंह मोड़ा, तो कभी काम वाली को हटाकर खुद सफाई की। पति को महंगा सामान बताकर ज्यादा पैसे निकलवाएं, तो मायके से मिले पैसों को झट से छुपाकर पर्स मेें रख लिया। 
विज्ञापन


हाल ही मेें भैया दूज पर भाई द्वारा दिए करारे नोटों की भेंट भी महिलाओं ने बहुत संभालकर रखी थी। एक-एक नोट पति, बेटे और परिवार के सदस्य के हवाले कर उन्हें ऐसा लगा रहा था, जैसे कोई जबरदस्ती उनकी जमा पूंजी उनसे छीन रहा हो।  शनिवार को नगर के बैंकों मेें भी महिलाओं की खासी भीड़ नजर आए। 

विज्ञापन


सिंडिकेट बैंक मेें पैसा जमा कराने पहुंची बड़ौत की शालिनी तोमर ने कहा उन्होंने एक-एक पैसा बड़ी मुश्किल हो मुसीबत के लिए जोड़ा था, लेकिन पता नहीं था कि इतनी जल्द मुसीबत आ जाएगी। प्रभा और रेखा ने कहा भविष्य में पैसा बच्चों के काम आए, किसी तरह एक-एक पैसा एकत्र किया था, लेकिन बडे़ नोट बंद होने से दिक्कत आ रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


घर-घर टूटी बच्चों की गुल्लक
बड़ौत। बच्चों की छोटी-छोटी बचत बाहर आई। पांच सौ और हजार के नोट तलाश करते बच्चों की गुल्लक मम्मी- पापा के हाथ लग गई। फिर क्या किसी ने गुल्लक जमीन पर दे मारी, तो किसी ने प्लास्टिक की गुल्लक आरी से काटी। कुछ बच्चों ने विरोध किया, तो नये पैसे का भरोसा दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed