फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Not offload vehicles ration

वाहनों से नहीं उतरवाया राशन

Sun, 18 Sep 2016 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 18 Sep 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
Not offload vehicles ration
काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करते अधिकारी व कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कंट्रोल एक्ट 2016 के विरोध में यूपी फूड एंड सिविल सप्लाई इंस्पेक्टर और ऑफिसर एसोसिएशन के कार्यकर्ताओं ने कार्य बहिष्कार कर वाहनों से राशन को नहीं उतरवाया। उन्होंने बताया विभागीय कर्मचारी अवकाश के दिन भी कार्य करते हैं, इसके बाद भी एक्ट 2016 लगाकर उनका शोषण किया। 
विज्ञापन


शनिवार को राशन गोदाम के अधिकारी और कर्मचारियों ने यूपी फूड एंड सिविल सप्लाई इंस्पेक्टर और ऑफिसर एसोसिएशन के बैनर पर कार्य बहिष्कार किया। एसोसिएशन के सदस्यों ने  वाहनों से राशन को नहीं उतरवाया। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया सरकार द्वारा उन पर जबरन कंट्रोल एक्ट 2016 थोपा जा रहा है।
विज्ञापन


इस एक्ट को लागू करके उन पर नाजायज रूप से दबाव डाला जाएगा। अवकाश के दिन में भी अपने ड्यूटी का निर्वहन कराते हैं, इसके बाद भी इस तरह का कानून थोपा जा रहा है। उन्होंने सरकार कंट्रोल एक्ट 2001 को लागू करने की मांग की। उन्होंने बताया विरोध स्वरूप काली पट्टी बांधकर पूर्व में कार्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया 21 से 25 से पूर्ण रूप से कार्य बहिष्कार रहेगा। इसमें संदीप तोमर, दीपांशु यादव, अंकित यादव हड़ताल पर रहे। लेबर समसुद्दीन, अहमद, सरफराज, कृष्णपाल, धर्मपाल, ब्रजपाल, देव ने बताया वाहनों से राशन उतार कर विभाग की ओर से उनको मजदूरी मिलती है, लेकिन हड़ताल उन्हें परेशानी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed