फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Non-bailable warrant issued against infamous Amarpal Luhara

कुख्यात अमरपाल लुहारा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

Tue, 20 Jul 2021 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Non-bailable warrant issued against infamous Amarpal Luhara
बागपत। कुख्यात अमरपाल उर्फ कालू लुहारा के खिलाफ अपनी भाभी को पुलिस अभिरक्षा से फरार कराने के मामले में गैर जमानती वारंट जारी किया गया है।
विज्ञापन

जिला बदर हिस्ट्रीशीटर और 25 हजार के इनामी अमरपाल की पत्नी किरण और भाभी पवित्रा आठ अप्रैल 2021 को लुहारा गांव के पंचायत चुनाव में वोटरों पर अपने पक्ष में मतदान करने का दबाव बना रही थीं। गांव से पवित्रा को गिरफ्तार कर बड़ौत एसडीएम कोर्ट ले जाने लगी। बड़ौत एसडीएम के बाहर होने के कारण पुलिस उसे बागपत एसडीएम कोर्ट ले जा रही थी। सरूरपुर कलां से आगे पहुंचने पर पवित्रा चलती पुलिस गाड़ी से कूद पड़ी। इसी बीच अमरपाल अपने तीन-चार साथियों व भीड़ के साथ पवित्रा को लेकर फरार हो गया। कोतवाली पर पवित्रा, अमरपाल, तीन-चार अज्ञात और भीड़ में शामिल अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस ने जनपद में चेकिंग अभियान चलाकर पवित्रा को दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर गुफा वाले बाबा के मंदिर के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अमरपाल समेत अन्य आरोपियों को पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस ने कोर्ट से उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करा लिया है। एसएसआई ने बताया कि यदि वह जल्द ही गिरफ्तार नहीं होता तो कुर्की की कार्रवाई शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed