{"_id":"64482f4a703109898a0a6de5","slug":"nominations-of-more-than-20-candidates-canceled-in-investigation-baghpat-news-c-28-1-bag1001-701-2023-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: जांच में अध्यक्ष और सभासदों के 20 से अधिक नामांकन निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: जांच में अध्यक्ष और सभासदों के 20 से अधिक नामांकन निरस्त
Wed, 26 Apr 2023 01:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Wed, 26 Apr 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
बागपत/बड़ौत/खेकड़ा। निकाय चुनाव की नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच की गई। जिसमें जिलेभर में अध्यक्ष और सभासद पदों के 20 से अधिक प्रत्याशियों के पर्चे निरस्त हो गए। जिसमें किसी की उम्र कम मिली तो किसी का दस्तावेज गलत मिला तो कुछ में अन्य कमियां मिलने पर नामांकन निरस्त कर दिया गया।
जिले की तीन नगर पालिकाओं और छह नगर पंचायतों में 145 प्रत्याशियों ने अध्यक्ष तो 755 प्रत्याशियों ने सभासद पद के लिए नामांकन पत्र जमा किया। निकाय चुनावों की नामांकन पत्रों की जांच मंगलवार की सुबह तीनों तहसीलों में शुरू हुई। जहां प्रत्याशियों के सामने नामांकन पत्रों की जांच कराई गई। नामांकन पत्रों की जांच कराने के लिए तहसीलों में प्रत्याशियों की भीड़ जुटी रही।
उधर, अधिकारियों को नामांकन पत्रों की जांच में कई कमियां मिलीं। जिसमें कम उम्र मिलने पर रटौल नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी फिरोज खान का नामांकन निरस्त कर दिया गया। इसके अलावा रटौल में सभासद पदों के सात प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों में त्रुटि मिलने पर नामांकन निरस्त हुए।
विज्ञापन
बागपत नगर पालिका के वार्ड पांच के सभासद प्रत्याशी के दस्तावेज गलत मिलने पर नामांकन पत्र निरस्त कर दिया गया। जिसके चलते जिलेेभर में 20 से अधिक नामांकन पत्र निरस्त किए गए। उधर, बुधवार को भी नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और 27 अप्रैल को नाम वापसी के बाद 28 अप्रैल को प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। डीएम राजकमल यादव और एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने नामांकन पत्रों की जांच का निरीक्षण किया।
-- आज से कर्मियों को दिया जाएगा प्रशिक्षण
बागपत। निकाय चुनाव कराने के लिए कलक्ट्रेट के लोकमंच पर कर्मियों को बुधवार से प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसमें दो पालियों में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
मुख्य विकास अधिकारी एमएल व्यास ने बताया कि 26 और 27 अप्रैल को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा जिले के 2200 कार्मिक गाजियाबाद में मतदान कराएंगे। प्रशिक्षण के लिए 294 पार्टी बनाई गईं हैं। जिसमें पीठासीन और प्रथम मतदान अधिकारी को प्रशिक्षण दिया जाएगा। नौ नगर निकायों के 149 वार्डों में 103 मतदान केंद्रों पर 294 मतदेय स्थलों पर पर दो लाख 67 हजार 876 मतदाता मतदान करेंगे। जिसके लिए 10 हजार 176 कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है। उधर डीएम राजकमल यादव समेत अन्य अधिकारियों ने लोकमंच का निरीक्षण किया और गंदगी मिलने पर नाराजगी जताते हुए सफाई कराने के निर्देश दिए।
--
प्रत्याशी पर आपराधिक मामले छिपाने का आरोप
खेकड़ा। रटौल नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र जमा करने वाले प्रत्याशी पर आपराधिक मुकदमे छिपाने का आरोप लगाते हुए नामांकन निरस्त कराने की मांग की। शिकायतकर्ता रहीसुदीन ने निर्वाचन अधिकारी को भेजे पत्र में बताया कि पूर्व प्रधान जुनैद फरीदी ने नामांकन पत्र में आपराधिक मामलों को छिपाया है। उनके खिलाफ आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उधर नामांकन पत्र जमा करने वाले पूर्व प्रधान जुनैद फरीदी का कहना है कि उन पर लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं। इस मामले में निर्वाचन अधिकारी ज्योति शर्मा का कहना है कि शिकायतकर्ता कोई साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर पाया।