फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Nominations for sugar mill committee elections will be held from September 26

Baghpat News: 26 सितंबर से होंगे चीनी मिल समिति चुनाव के नामांकन

Sun, 04 Aug 2024 04:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sun, 04 Aug 2024 04:00 AM IST
विज्ञापन
Nominations for sugar mill committee elections will be held from September 26
बागपत। सहकारी गन्ना विकास और सहकारी चीनी मिल की प्रबंध समिति के चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। 26 सितंबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और 18 अक्तूबर तक प्रबंध समिति का गठन किया जाएगा। इसके लिए जल्द ही अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
विज्ञापन

बागपत में तीन मिल समिति और एक सहकारी गन्ना विकास समिति है। मिल समिति व गन्ना विकास समिति में सामान्य निकाय के गठन, प्रबंध कमेटी, उप सभापति व सभापति के गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए जिला सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता ने चुनाव कराने की तारीख घोषित कर दी है। सामान्य निकाय के लिए 26 सितंबर को नामांकन, 27 को नामांकन पत्रों की जांच, 30 को नाम वापसी और चुनाव चिह्न आवंटन, तीन अक्तूबर को आठ से चार बजे तक मतदान और उसके बाद मतगणना की जाएगी।
विज्ञापन

प्रबंध कमेटी सदस्य के लिए दस अक्टूबर को नामांकन, 11 को नामांकन पत्रों की जांच, 14 को नाम वापसी और चुनाव चिह्न आवंटन, 16 को दस बजे से चार बजे तक मतदान और उसके बाद मतगणना होगी। उपसभापति, सभापति के लिए 17 अक्टूबर को 11 बजे से 12 तक नामांकन, 12 से साढ़े 12 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच, साढ़े 12 बजे से डेढ़ बजे तक प्रत्याशियों की घोषणा, डेढ़ बजे से दो बजे तक नाम वापसी, दो से ढ़ाई बजे तक चुनाव चिह्न आवंटन, मतदान तीन से चार बजे तक और उसके बाद मतगणना कर विजेताओं की घोषणा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


---
मिल और गन्ना विकास समिति में एक लाख 75 हजार वोटर करेंगे मतदान
जिले में एक गन्ना विकास समिति और तीन मिल समिति के चुनाव की प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी। बागपत में बागपत शुगर मिल, मलकपुर शुगर मिल और रमाला शुगर मिल तीन मिल समिति और बागपत गन्ना विकास समिति हैं। तीन मिल और एक गन्ना विकास समिति के चुनाव में एक लाख 75 हजार सात सौ छह मतदाता हैं। इनमें बागपत शुगर मिल समिति में 31 हजार 130, रमाला मिल समिति में 47 हजार 351, मलकपुर मिल में 48 हजार 171 और बागपत गन्ना समिति में 49 हजार 56 मतदाता हैं।


---
चुनाव कराने के लिए तारीख की घोषणा कर दी गई है। जल्द ही जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। इंदू सिंह, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed