{"_id":"5eefa51a8ebc3e43382fe75e","slug":"no-water-drainage-waterlogging-in-front-of-houses-baghpat-news-mrt487405316","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी की निकासी नहीं, घरों के सामने जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी की निकासी नहीं, घरों के सामने जलभराव
विज्ञापन
बागपत। मेरठ रोड स्थित आर्य नगर और कश्यप कालोनी में पानी की निकासी की व्यवस्था न होने के कारण गलियों में जलभराव रहता है। बरसात आने पर तो लोगों का घर से निकलना तक मुश्किल हो जाता है। गंदे पानी की बदबू और मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से संक्रामक रोग होने का खतरा बना रहता है। नगर के लोग कई बार अधिकारियों व पालिका को सूचित करा चुके है, मगर समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
आर्य नगर के विशाल गुप्ता का कहना है कि नगर के पानी की निकासी नहीं है। गलियों से लेकर मेरठ रोड पर जलभराव रहता है। गंदगी होने के कारण घर के अंदर बदबू आती है और मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है।
प्रदीप चौहान का कहना है कि कई बार प्रशासन व पालिका से पानी की निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की जा चुकी है, मगर समस्या का समाधान नहीं हुआ है। जलभराव के कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल है।
विज्ञापन
नीरज नैन का कहना है कि कालोनी के प्रवेश द्वार पर ही जलभराव रहता है। बरसात आने पर तो पूरी गलियों में जलभराव की स्थिति हो जाती है। निकासी न होने के कारण कालोनी का पानी हाईवे पर भरा रहता है। आवागमन में बड़ी परेशानियां होती है।
वार्ड मेंबर जगमोहन पाल प्रसाद का कहना है कि मेरठ रोड पर नाले का निर्माण पीडब्ल्यू द्वारा कराया जाना है। पानी की निकासी के लिए पाइप दबवाए गए थे। कचरा होने पर पाइप बंद हो जाते है। मशीन से पाइप खुलवाकर पानी की निकासी कराई जाती है। इस बारे में नगर पालिका चेयरमैन और ईओ को भी अवगत कराया जा चुका है।