फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   No sowing of crops due to lack of water in Eastern Yamuna Canal

पूर्वी यमुना नहर में पानी न आने से फसलों की बुवाई नहीं

Wed, 12 May 2021 10:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
No sowing of crops due to lack of water in Eastern Yamuna Canal
बड़ौत। कोरोना काल मेें देश की अर्थ व्यवस्था मेें अहम योगदान देने वाला अन्नदाता इस समय परेशान है। किसान को फसलों की बुवाई और सिंचाई करने के लिए नहर का पानी नहीं मिल रहा है। पूर्वी यमुना नहर मेें पानी न होने के कारण ज्वार, गन्ना सहित अन्य फसलों की बुवाई नहीं हो रही है। शिकायतों के बाद भी सिंचाई विभाग मूकदर्शक बना है।
विज्ञापन

ये बोले किसान----------
- किसान महक सिंह का कहना है कि पूर्वी यमुना नहर में पानी न आने के कारण ज्वार की फसल की बुवाई नहीं कर पा रहे हैं, कई बार शिकायत भी की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

- किसान रविन्द्र का कहना है कि इस समय गन्ने की बुवाई होनी है, लेकिन पूर्वी यमुना नहर में पानी न होने के कारण फसलों की बुवाई प्रभावित है।
- किसान राजदेव व देशपाल ने सिंचाई विभाग के अफसरों पर मनमानी का आरोप लगाया और कहा कि जिस समय किसानों को पानी की आवश्यकता नहीं होती, उस समय नहर में पानी रहता है, और जब आवश्यकता होती तो पानी नहीं मिलता। गेहूं कटाई के समय नहर में पानी की आवश्यकता नहीं थी, तो नहर में पानी था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये बोले अधिशासी अभियंता-----
- सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता उत्कर्ष भारद्वाज का कहना है कि जल्द ही नहर में पानी आ जाएगा, यहां से डिमांड भेजी गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed