फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   No management committee in 13 schools, work stuck

Baghpat News: 13 विद्यालयों में नहीं प्रबंध समिति, अटक रहे काम

Sat, 19 Aug 2023 12:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Aug 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
No management committee in 13 schools, work stuck

विज्ञापन
बागपत। जिले के 13 माध्यमिक विद्यालयों में सदस्यों के विवाद और अन्य कारणों के कारण कई साल से प्रबंध समिति का गठन नहीं हो सका है। एकल संचालन होने के कारण इन विद्यालयों में निर्माण समेत अन्य कई कार्य नहीं हो रहे हैं। इसके अलावा 200 शिक्षकों को पदोन्नति और चयन वेतनमान का लाभ नहीं मिल रहा है।
जिले में 71 अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय है। इनमें से 13 माध्यमिक विद्यालय ऐसे है, जिनमें आपसी विवाद व अन्य कारणों से प्रबंध समिति का गठन नहीं हो सका है। बड़ौत के दिगंबर जैन इंटर काॅलेज और दिगंबर जैन हाईस्कूल में पांच साल से एकल संचालन किया जा रहा है। जबकि कुछ विद्यालय में चार साल से प्रबंध समिति का गठन नहीं हुआ है। प्रबंध समिति का गठन नहीं होने के कारण इन विद्यालयों में कई साल से निर्माण कार्य अटके हुए है।
विज्ञापन

इन विद्यालयों का चल रहा एकल संचालन
जिले में गांधी स्मारक इंटर काॅलेज दोघट, बीपी इंटर काॅलेज बिजवाड़ा, देव इंटर कॉलेज डौलचा, एमएम इंटर काॅलेज खेकड़ा, डीएवी इंटर काॅलेज टटीरी, मुस्लिम इंटर काॅलेज असारा, जैन स्थानकवासी कन्या इंटर काॅलेज बड़ौत, दिगंबर जैन इंटर काॅलेज बड़ौत, दिगंबर जैन कन्या हाईस्कूल बड़ौत, जनता वैदिक इंटर काॅलेज बड़ौत, राष्ट्रीय इंटर काॅलेज शबगा, जवाहर इंटर काॅलेज निरपुड़ा, एमजीएम इंटर काॅलेज ढिकौली में प्रबंध समिति कालातीत हो चुकी है। इनमें प्राचार्य की तरफ से एकल संचालन किया जा रहा है और जिला विद्यालय निरीक्षक प्रभारी के तौर पर जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वह केवल वेतन जारी कराने समेत कुछ सीमित कार्य ही करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ विद्यालयों में सदस्यों के आपसी विवाद के कारण प्रबंध समिति का गठन नहीं हो सका। जिससे विद्यालयों में निर्माण कार्य नहीं हो रहे हैं। - उमेश चौहान, जिलाध्यक्ष माध्यमिक शिक्षक संघ
काॅलेज में प्रबंध समिति का गठन न होने से पिछले पांच साल से पदोन्नति और चयन वेतनमान का भी लाभ नहीं मिल रहा है। - अजय राज शर्मा, हिंदी प्रवक्ता, दिगंबर जैन इंटर काॅलेज बड़ौत

13 माध्यमिक विद्यालयों में सदस्यों के आपसी विवाद है और कोर्ट में मामला विचाराधीन होने के कारण प्रबंध समिति का गठन नहीं हो पाया है। इन विद्यालयों का एकल संचालन किया जा रहा है। वहां अगर कोई कार्य जरूरी होता है तो उसे करा दिया जाता है।- धर्मेंद्र कुमार सक्सेना, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed