{"_id":"62b609d5e4c8b44304684e55","slug":"no-electricity-for-six-hours-people-are-in-bad-condition-in-summer-baghpat-news-mrt5942781189","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह घंटे नहीं आई बिजली, गर्मी में लोगों का बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह घंटे नहीं आई बिजली, गर्मी में लोगों का बुरा हाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत, अमीनगर सराय। विद्युत निगम की ओर से शुक्रवार को कस्बे में दो ट्रांसफार्मर की मरम्मत कराई गई, जिसके चलते कस्बे के अलावा पूठड़ और लुहारा गांव में छह घंटे तक बिजली की सप्लाई बंद रही। जिस कारण गर्मी में लोगों को बुरा हाल हो गया और कस्बे में पेयजल की समस्या खड़ी हो गई।
शुक्रवार को कस्बे के टंकी मोहल्ले और रामनगर में ट्रांसफार्मरों की मरम्मत का कार्य कराया गया। जिसके कारण कस्बे के अलावा पूठड़ और लुहारा गांव में पूर्वाह्न 11:00 बजे से शाम पांच बजे तक छह घंटे तक बिजली की आपूर्ति बाधित रही।
बिजली की सप्लाई बंद होने से गर्मी में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। गांवों में पशुओं के लिए पेयजल और चारा काटने की समस्या से जूझना पड़ा। जेई आलोक कुमार ने बताया कि टंकी मोहल्ले के 400 केवीए व रामनगर मोहल्ले के 250 केवीए के ट्रांसफार्मर की रिपेयरिंग कराई गई थी, जिसके चलते कस्बे के अलावा पूठड़ और लुहारा गांव की बिजली प्रभावित रही। ट्रांसफार्मर रिपेयर होने पर बिजली की आपूर्ति शुरू कर दी गई।