फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   No clue of Ankit's killers even after three days

अंकित के हत्यारोपियों का तीन दिन बाद भी सुराग नहीं

Sun, 22 May 2022 10:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
No clue of Ankit's killers even after three days
पूूछताछ के लिए दो लोगों को हिरासत में लिया, ताबड़तोड़ दबिशें जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। निरोजपुर गुर्जर गांव के अंकित हत्याकांड में तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा पाई है। रविवार को भी पुलिस ने कई गांवों मेें दबिशें दी, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। पुलिस ने दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

सरूरपुर-बिहारी मार्ग पर स्थित एक ईंट भट्टे से काम कर लौट रहे नौरोजपुर गुर्जर गांव के रहने वाले 28 वर्षीय अंकित पुत्र रोशनलाल की शुक्रवार को गोली मारकर हत्या कर दी थी। उसका शव दिल्ली सहारनपुर हाईवे स्थित एक खाली प्लॉट में पड़ा मिला था। अंकित को दो गोली लगी हुई थी, एक पेट में और दूसरी पसली में। भाई अरुण की तहरीर पुलिस ने अंकित की ससुराल पक्ष के सोनू पुत्र रवि, मुकेश, बंटी निवासीगण बड़ौत और साढ़ू राजेश निवासी पूर्वालयान जनपद मुजफ्फरनगर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। हत्या के तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा पाई है। उधर, रविवार को पुलिस ने बिहारी, ट्यौढी, बड़ौली व निरोजपुर गुर्जर गांव में दबिश दी, लेकिन कोई हाथ नहीं लगा। सीओ युवराज सिंह का कहना है कि पूछताछ के लिए दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed