फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   No cash in ATMs, labor heart attack

एटीएम में  नो कैश, मजदूर को हार्ट अटैक 

Tue, 20 Dec 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Tue, 20 Dec 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
No cash in ATMs, labor heart attack
शमशेर राव का फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
बागपत। नोट बंदी के बाद जनपद में अधिकांश बैंकों और एटीएम से नगदी निकासी की व्यवस्था पटरी पर लौटती नहीं दिख रही है। एटीएम से रुपये नहीं निकलने के कारण निराश होकर घर लौटे एक मजदूर की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मजदूर के परिजनों ने डीएम से हस्तक्षेप करके मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन


शहर के पुराना कस्बा निवासी मजदूर शमशेर राव (47) पिछले कई दिन से एटीएम और बैंकों के चक्कर लगा रहा था। उसके जीजा डॉ इसरार राणा ने बताया सोमवार को वह एटीएम से रुपये निकालने के लिए गया था। एटीएम कैश नहीं मिला तो शमशेर घर लौट आया। आर्थिक तंगी से परेशान शमशेर को हार्टअटैक हुआ और उसकी मौत हो गई। परिजनों का दावा है कि वह रुपये नहीं मिलने से बेचैन था।
विज्ञापन


उसने अपनी बेटी की शादी मेरठ के सिवाल खास में तय की थी, जहां से अब रिश्ता टूट चुका है। वह दूसरी जगह रिश्ता पक्का करना चाह रहा था। आने-जाने में खर्च के लिए कुछ रुपयों की जरूरत थी, जिस कारण वह बैंक और एटीएम के चक्कर लगा रहा था। मजदूर की मौत से उसके घर पर सांत्वना देने वालों का तांता लग गया। पीड़ित परिवार का कहना है कि उन्हें मुआवजा मिलना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed