{"_id":"57e186aa4f1c1be555a82277","slug":"nine-people-died-from-fever","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानलेवा बुखार से नौ लोगों की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानलेवा बुखार से नौ लोगों की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Wed, 21 Sep 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
platelets, dengue
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत में जानलेवा बुखार ने लोगों पर शिकंजा कस लिया है। पिछले 24 घंटे में बुखार से मरने वालों की संख्या नौ हो गई हैं। इनमें अधिकतर चिकनगुनिया से पीड़ित हैं। डीएम ह्दय शंकर तिवारी ने सीएमओ को बुखार से प्रभावित गांवों में कैंप लगाने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग में अलर्ट हो गया है। जनपद में सितंबर माह में मरने वालों की संख्या 20 से अधिक हो गई है।
डगरपुर निवासी गंगाशरण (45) पिछले चार दिन से बुखार से पीड़ित था। परिजनों ने उसका खेकड़ा के निजी चिकित्सक से इलाज कराया, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। देर रात उसकी बुखार से मौत हो गई। टुकाली गांव निवासी महिला बबीता (30) पत्नी विनोद की भी बुखार से जान गई। विनयपुर निवासी रहीमुद्दीन (55) की बुखार से मौत हो गई।
दोघट कसबे की पट्टी तिरोसिया निवासी सुरेश पंवार (55) पुत्र जसवंत को पांच दिन पहले बुखार आया था। परिजनों ने उसे तुरंत मंसूरपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, लेकिन बुखार में आराम नहीं लगा। सुरेश के बेटे नीटू ने बताया सोमवार को उसकी हालत में सुधार भी हो गया था, लेकिन मंगलवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और कुछ घंटों बाद ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
तवेला गढ़ी में बुखार से नेता जी सुभाष चंद्र बोस इंटर कॉलेज तवेला गढ़ी की प्रबंध समिति के कोषाध्यक्ष इंजीनियर राजपाल सिंह (65) की मौत हो गई। उधर, पिलाना में कक्षा पांच की छात्रा विदुषी कई दिन से बुखार से पीड़ित थी। छात्रा की मंगलवार को मौत हुई। अमीनगर सराय क्षेत्र के बिलोचपुरा गांव की सायरा, आरजू और हीना की पिछले 24 घंटे में बुखार के कारण मौत का मामला सामने आया है। बुखार के कारण मौत होने से लोगों में दहशत है। उधर, डीएम ह्दय शंकर तिवारी ने सीएमओ डॉ. रविंद्र मिश्रा को प्रभावित गांवों में कैंप लगाने, लोगों को जागरूक करने और दवा बांटने के निर्देश दिए हैं।