{"_id":"64fdf11ea5e4e9bfd206a916","slug":"nine-months-ago-marriage-brought-happiness-to-the-house-now-there-is-mourning-due-to-death-baghpat-news-c-28-1-bag1001-5070-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: नौ महीने पहले शादी से घर में खुशियां आई, अब मौत से मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: नौ महीने पहले शादी से घर में खुशियां आई, अब मौत से मातम
Sun, 10 Sep 2023 10:08 PM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Sep 2023 10:08 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत के जठेड़ी में पेट्रोल पंप पर काम करने वाले सुधीर की शादी नौ महीने पहले हुई तो उससे घर में खुशियां आई थी। लेकिन अब सड़क हादसे में उसकी मौत से घर में मातम छा गया तो उसकी मौत से गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
तुगाना गांव का रहने वाला सुधीर (29) दो साल से सोनीपत के जठेड़ी में पेट्रोल पंप पर नौकरी कर रहा था। उसके तीन भाई अश्वनी, गौरव और वनित गांव में रहकर मजदूरी करते है। अश्वनी ने बताया कि सुधीर की शादी जनवरी माह में शामली जनपद के मनकी हसनपुर गांव की अंजली से हुई थी।
विज्ञापन
इसके बाद से परिवार में काफी खुशियां थी, लेकिन सुधीर की जठेड़ी रोड पर सड़क हादसे में मौत हो गई और इस तरह शादी के नौ महीने बाद ही अंजली का सुहाग उजड़ गया। सुधीर की मौत का पता चलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया। जिसके बाद से सुधीर की मां अंगूरी देवी बेसुध है तो उसकी पत्नी उसे याद करके रो रही है। सुधीर के पिता की चार साल पहले मौत हो गई थी।
विज्ञापन