फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Ninana's Pradhan Preeti will be the special guest in Delhi on Republic Day

Baghpat News: गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में विशेष अतिथि रहेंगी निनाना की प्रधान प्रीति

Fri, 24 Jan 2025 12:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Ninana's Pradhan Preeti will be the special guest in Delhi on Republic Day
गणतंत्र की खबर से संबं​धित फोटो। फैजपुर निनाना गांव की प्रधान प्रीति देवी
बागपत। दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर होने वाले कार्यक्रम में फैजपुर निनाना गांव की प्रधान प्रीति देवी विशेष अतिथि के रूप में शामिल होगी। इसके लिए प्रधानमंत्री कार्यालय से निमंत्रण आ गया है। निमंत्रण मिलने के बाद जिले में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

फैजपुर निनाना के रोहित धनकड़ ने बताया कि प्रधान प्रीति देवी को प्रधानमंत्री कार्यालय से गणतंत्र दिवस में शामिल होने के विशेष अतिथि के रूप में निमंत्रण मिला है। प्रधान द्वारा गांव के विकास पर ध्यान दिया जा रहा है और लगातार अच्छे कार्य किए जा रहे हैं। प्रधान के कार्यों के कारण पंचायत को डिजिटल का दर्जा प्राप्त हुआ। गांव के सभी कार्य ऑनलाइन किए और गांव के इतिहास की जानकारी भी ऑनलाइन की, ताकि लोगों को सभी जानकारी वेबसाइट पर मिल सकें।
विज्ञापन

इसके अलावा लाइब्रेरी की स्थापना कर सरकारी परीक्षा की तैयारी करने के लिए जागरूक किया। गांव को खुले में शौचमुक्त, स्वच्छता का संदेश देने, घर-घर कूड़ा उठाने, सामुदायिक शौचालयों के रखरखाव तक, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को अपग्रेड कर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर ध्यान दिया है। बताया कि प्रधान गणतंत्र दिवस पर विशेष अतिथि के रूप में शामिल होकर जिले का गौरव बढ़ाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed