{"_id":"583b37d34f1c1b5f290888c1","slug":"nikhil-dhama-baghpat-won-by-wrestling","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत के निखिल धामा ने जीती कुश्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत के निखिल धामा ने जीती कुश्ती
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत
Updated Mon, 28 Nov 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
बागपत के विनायक काॅलेज में विजेता पहलवानों को सम्मानित करते पदाधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। मवी कलां गांव में स्थित श्री विनायक कॉलेज में चल रही 36वीं बालक और 19वीं बालिका जूनियर स्टेट कुश्ती प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। इस मौके पर विजेताओं को मेडल देकर सम्मानित किया। अंतिम दिन गोरखपुर, बागपत, जौनपुर और गोड़ा के पहलवान प्रथम रहे।
उत्तर प्रदेश कुश्ती फेडरेशन के तत्वावधान में चल रही 36वीं बालक और 19 बालिका जूनियर स्टेट कुश्ती प्रतियोगिता में 60 से 120 केजी तक के पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन किया। 60 केजी में जनार्दन यादव गोरखपुर छात्रावास प्रथम, चंदन नंदनी नगर गोड़ा द्वितीय, धनजय यादव जौनपुर और राहुल भदोही संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहा।
84 केजी में निखिल धामा बागपत प्रथम, संजय कुमार हाथरस द्वितीय, उत्तम कुमार गोड़ा और बॉबी यादव संयुक्त रूप से तृतीय रहे। 66 केजी में अभिषेक यादव जौनपुर प्रथम, राहुल कुमार बागपत द्वितीय, अनिल कुमार मिर्जापुर और सच्चिदानंद ने संयुक्त रुप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। 120 केजी में रोहित नंदनीनगर गोड़ा प्रथम, ईश्वर चंदौली द्वितीय, यतेंद्र बागपत और सौरभ भाटी गौतमबुद्धनगर संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
उभरते हुए पहलवानों को अर्जुन आवार्डी पहलवान राजीव तोमर ने कुश्ती के विभिन्न गुर दिए। उन्होंने मेहनत से प्रतियोगिताओं में भाग करने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि खेल प्रतियोगिताआें से खिलाड़ी का शारीरिक और मानसिक दोनों विकास होता है। आयोजक ब्लॉक प्रमुख जितेंद्र धामा और परविंद्र धामा ने कहा क्षेत्र की पहचान पहलवानों ने देश और विदेशों में की है। वह आगे भी इसी प्रकार की प्रतियोगिताएं कराएंगे। विजेता पहलवानों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
इस दौरान सुरजीत मान, राजू पहलवान भारत केसरी, भीम पहलवान, राकेश प्रमुख, जगमोहन पहलवान, महफूज पहलवान, सुरेश उपाध्याय, बिंदु खलीला, उप प्राचार्य सतीश चौहान, अखिल धामा, प्रदीप राठी, अमित शर्मा, देवेश शर्मा मौजूद रहे।