UP Nikay Chunav: दूसरे चरण का मतदान कल, 780 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे ढाई लाख से ज्यादा मतदाता
UP Nikay Chunav 2023 : निकाय चुनाव के दूसरे चरण का मतदान कल यानि गुरुवार को होगा। बागपत में ढाई लाख से ज्यादा मतदाता 780 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।
विस्तार
बागपत में तीन नगर पालिका व छह नगर पंचायतों के 780 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला बृहस्पतिवार को दो लाख 67 हजार 886 मतदाता करेंगे। इनमें अध्यक्ष पद के 106 प्रत्याशी हैं तो सभासद के लिए 674 प्रत्याशी मैदान में उतरे हुए हैं।
जिले में दो लाख 67 हजार 886 मतदाताओं के मतदान करने के लिए 103 मतदान केंद्रों पर 294 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। इनमें 37 संवेदनशील, 13 अतिसंवेदनशील और 18 अतिसंवेदनशील प्लस मतदान केंद्र हैं। चुनाव के लिए तीन नगर पालिकाओं व छह नगर पंचायतों को 14 जोन और 44 सेक्टर में बांटा गया है।
इसके अलावा 27 आरओ व 29 एआरओ लगाए गए हैं। मतदान कराने के लिए बुधवार को बागपत, अग्रवाल मंडी टटीरी, अमीनगर सराय के लिए सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज बागपत से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया।
वहीं बड़ौत, छपरौली, दोघट, टीकरी के लिए कृषि उत्पादन मंडी समिति बड़ौत और खेकड़ा व रटौल के लिए लख्मीचंद पटवारी कॉलेज से पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं। इन जगहों से 294 पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं। पोलिंग पार्टियों को जिलाधिकारी राजकमल यादव ने कहा कि स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष होकर मतदान संपन्न कराएं और टीम भावना के साथ सभी कार्य करें। सभी मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में मतदान होगा। अफवाह फैलाने वालों को चिह्नित करते हुए उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: Nikay Chunav Meerut: पोलिंग पार्टियों की रवानगी शुरू, मतदान कल, 763 प्रत्याशी हैं मैदान में
सुबह सात बजे शुरू होगा मतदान
मतदान प्रक्रिया सुबह सात बजे से शुरू होकर शाम के छह बजे तक चलेगी। इससे पहले सभी प्रत्याशियों के एजेंट बूथों पर आ जाएंगे, जिन्हें नियुक्ति पत्र भी दिया जाएगा। मतदान केंद्रों पर किसी जगह ज्यादा भीड़ रहती है और वहां शाम छह बजे तक जितने मतदाता पहुंच चुके होंगे, उन सभी का वोट जरूर डलवाया जाएगा।
पालिका व पंचायतों के अनुसार मतदाता
नगर पालिका वर्तमान में वोटर
बागपत 43664
बड़ौत 108223
खेकड़ा 37860
नगर पंचायत वर्तमान में वोटर
छपरौली 16887
दोघट 12589
टीकरी 12355
अमीनगर सराय 8211
अग्रवाल मंडी टटीरी 12351
रटौल 15736
मतदान केंद्र व स्थल
नगर पालिका केंद्र मतदेय स्थल
बागपत 17 49
बड़ौत 32 105
खेकड़ा 13 46
छपरौली 10 20
दोघट 8 16
टीकरी 6 12
अमीनगर सराय 3 11
अग्रवाल मंडी टटीरी 8 17
रटौल 3 17
वर्ष 2017 में इस तरह हुआ था मतदान
नगर पालिका प्रतिशत मतदान
बागपत 66.41
बड़ौत 56
खेकड़ा 70
पंचायत प्रतिशत मतदान
अमीनगर सराय 86.10
अग्रवाल मंडी टटीरी 75
छपरौली 63
दोघट 71
टीकरी 68.10