Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वेस्ट यूपी की खबरें: नमो भारत कॉरिडोर पर बुधवार से दौड़ेंगी 20 अतिरिक्त ट्रेनें, इकरा हसन की सुरक्षा बढ़ाई

Tue, 03 Nov 2026 05:09 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Tue, 03 Nov 2026 05:09 PM IST
सार

मेरठ के मोदीपुरम से लेकर दिल्ली के सराय कालेखां तक नमो भारत के 20 अतिरिक्त फेरे कल से शुरू होंगे। वहीं हिंदू रक्षा दल ने शामली में प्रदर्शन किया। कैराना में सांसद इकरा हसन और उनके भाई विधायक नाहिद हसन की सुरक्षा बढ़ा दी गई। 

विज्ञापन
News from West UP: 20 additional trains to run on the Namo Bharat corridor starting Wednesday
वेस्ट यूपी से खास खबरें, मेरठ न्यूज बुलेटिन - फोटो : अमर उजाला
प्रदूषण के बढ़ते स्तर के बीच सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने के लिए एनसीआरटीसी ने पहल की है। पूरे कॉरिडोर यानी सराय काले खां से मोदीपुरम तक ये सुविधा मिलेगी। इससे सड़कों पर वाहनों का दबाव और प्रदूषण कम होगा। 



 
Trending Videos
News from West UP: 20 additional trains to run on the Namo Bharat corridor starting Wednesday
नमो भारत ट्रेन।
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच एनसीआरटीसी ने सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर पर बुधवार चार नवंबर से 20 अतिरिक्त ट्रेन ट्रिप्स शुरू की जाएंगी। ये ट्रेनें दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ के मोदीपुरम तक पूरे कॉरिडोर पर संचालित होंगी। अतिरिक्त सेवाएं शुरू होने से यात्रियों को आवागमन के लिए अधिक विकल्प मिलेंगे। साथ ही निजी वाहनों के इस्तेमाल में कमी लाने में भी मदद मिलेगी।
एनसीआरटीसी के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से वायु गुणवत्ता लगातार खराब हो रही है। दिल्ली का एक्यूआई 397 तक पहुंच गया है, जो बेहद चिंताजनक स्थिति है। वहीं, नमो भारत कॉरिडोर के आसपास स्थित गाजियाबाद और मेरठ में भी वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में बनी हुई है। 
प्रदूषण की रोकथाम के लिए दिल्ली में ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (ग्रैप) का दूसरा चरण लागू किया गया है। इसके अलावा एक नवंबर से कुछ श्रेणियों के वाहनों के दिल्ली में प्रवेश पर प्रतिबंध भी लगाया गया है। ऐसे में नमो भारत की अतिरिक्त ट्रेन सेवाएं यात्रियों को निजी वाहनों के बजाय सार्वजनिक परिवहन अपनाने के लिए प्रोत्साहित करेंगी। इससे सड़कों पर वाहनों का दबाव और प्रदूषण कम करने में मदद मिलने की उम्मीद है।
कई परिवहन साधनों से जुड़ा है नमो भारत
नमो भारत कॉरिडोर को यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली मेट्रो, भारतीय रेलवे, अंतरराज्यीय बस अड्डों और सिटी बस सेवाओं से जोड़ा गया है। सराय काले खां, आनंद विहार, न्यू अशोक नगर और गाजियाबाद जैसे प्रमुख स्टेशनों पर मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी की सुविधा उपलब्ध है। इससे यात्री एक परिवहन साधन से दूसरे साधन में आसानी से सफर कर सकते हैं।
इसके अलावा स्टेशनों पर पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध है। नमो भारत कनेक्ट एप के माध्यम से यात्री टिकट बुक करने से पहले पार्किंग की उपलब्धता की जानकारी लाइव प्राप्त कर सकते हैं। इससे यात्रा की योजना बनाने में आसानी होगी।
एनसीआरटीसी का कहना है कि यात्रियों की जरूरत और बढ़ती मांग के अनुसार ट्रेन परिचालन में लगातार सुधार किया जा रहा है। 20 अतिरिक्त ट्रिप्स शुरू होने से दिल्ली और मेरठ के बीच यात्रियों को राहत मिलने के साथ ही पर्यावरण के अनुकूल सार्वजनिक परिवहन को भी मजबूती मिलेगी।
 
News from West UP: 20 additional trains to run on the Namo Bharat corridor starting Wednesday
हाउस अरेस्ट किया। - फोटो : अमर उजाला
विधायक नाहिद हसन और अखिलेश यादव के खिलाफ प्रदर्शन
शामली में कैराना विधायक नाहिद हसन के बयान को लेकर सियासत गरमा गई है। हिंदू रक्षा दल ने विधायक नाहिद हसन और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयानों के विरोध में प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा और निष्पक्ष जांच की मांग की।
मंगलवार दोपहर हिंदू रक्षा दल, उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ता शामली के हनुमान धाम पहुंचे। यहां प्रदर्शन के बाद हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।
संगठन ने आरोप लगाया कि विधायक नाहिद हसन ने सहारनपुर के गंगोह में विवादित बयान दिया था, जबकि अखिलेश यादव पर उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया कहने का आरोप लगाया।
हिंदू रक्षा दल ने हनुमान धाम से कैराना तक पदयात्रा निकालने की तैयारी की थी, लेकिन पुलिस ने कार्यकर्ताओं को शामली में ही रोक दिया। सीओ के आश्वासन के बाद यात्रा रद्द कर दी गई।
उधर, राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी समेत कई कार्यकर्ताओं को हाउस अरेस्ट किया गया। एहतियातन विधायक नाहिद हसन और सांसद इकरा हसन के आवास की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई।
वहीं, विधायक नाहिद हसन ने सफाई देते हुए कहा कि गंगोह में उन्होंने किसी दूसरे व्यक्ति के लिए बयान नहीं दिया था। वह अरबीन के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। उनकी बात को गलत संदर्भ में पेश किया जा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
News from West UP: 20 additional trains to run on the Namo Bharat corridor starting Wednesday
स्मॉग के बीच गुजरते लोग - फोटो : अमर उजाला
मेरठ, मुजफ्फरनगर और बागपत में छाया स्मॉग
वेस्ट यूपी में सुबह और शाम ठंड का असर बढ़ने लगा है। सुबह के समय धुंध और स्मॉग दिखाई दे रहा है। मंगलवार सुबह 10 बजे मेरठ का एक्यूआई 169 और बागपत का 185 दर्ज किया गया। मुजफ्फरनगर की हवा भी खराब श्रेणी में बनी हुई है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में रात के तापमान में और गिरावट हो सकती है। दिन में धूप से राहत मिलेगी, लेकिन सुबह और शाम ठंड बढ़ने के आसार हैं।
 
विज्ञापन
News from West UP: 20 additional trains to run on the Namo Bharat corridor starting Wednesday
मौके पर पहुंची पुलिस और एकत्र ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
वॉशिंग मशीन ठीक करते समय करंट लगने से मौत
मेरठ के हस्तिनापुर में वॉशिंग मशीन ठीक करते समय करंट लगने से 50 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। हादसा आरके कॉलोनी में सोमवार देर रात हुआ।
मृतक की पहचान परमजीत पुत्र अजय सिंह के रूप में हुई है। बताया गया कि परमजीत घर में वॉशिंग मशीन ठीक कर रहे थे। इसी दौरान मशीन में करंट उतर आया और वह उसकी चपेट में आकर आंगन में गिर पड़े।
उस समय घर में कोई मौजूद नहीं था। पड़ोसी ने उन्हें बेसुध देखा तो आसपास के लोगों की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परमजीत मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed