फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   New surgeons did not come, the old ones were relieved

नए सर्जन आए नहीं, पुरानों को कर दिया रिलीव

Sun, 04 Sep 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
New surgeons did not come, the old ones were relieved
बागपत। जिला अस्पताल में चिकित्सकों की कमी के कारण मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही है। अस्पताल में तैनात दो सर्जन का स्थानांतरण हो गया है। शासन स्तर से अभी तक नए सर्जन नहीं भेजे गए हैं, जबकि पुराने सर्जन को रिलीव कर दिया है। जिससे मरीजों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में पहले ही चिकित्सकों की कमी चल रही है। शासन स्तर से अस्पताल में तैनात दो सर्जन डॉ. देवेंद्र और डॉ. पारुल सिंह का स्थानांतरण कर दिया है। चिकित्सकों का स्थानांतरण होने पर अस्पताल प्रबंधन की ओर से दोनों सर्जन को रिलीव कर दिया है, मगर अभी तक शासन स्तर से एक भी सर्जन की जिला अस्पताल में नियुक्ति नहीं की गई है।
विज्ञापन

डॉ. पारुल सिंह रिलीव होने के बाद भी जिला अस्पताल में मरीजों का इलाज कर रहे हैं। अब डॉ. पारुल सिंह के अलावा अमित कटकवाल, डॉ. जेपी यादव मरीजों की सर्जरी कर रहे हैं। मरीजों का कहना है कि चिकित्सकों की कमी के कारण परेशानी का सामना करना पड़ता है और घंटों तक इंतजार करने के लिए विवश होना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed