फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   New passenger train has been started on the Delhi-Shamli route in Baghpat district

दिल्ली-शामली रूट पर नई ट्रेन का संचालन शुरू, देखने वालों की उमड़ी भीड़, यात्रियों को मिलेगी राहत

Wed, 16 Oct 2019 01:18 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Wed, 16 Oct 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
New passenger train has been started on the Delhi-Shamli route in Baghpat district
दिल्ली-शामली रूट पर नई पैसेंजर ट्रेन का संचालन शुरू - फोटो : अमर उजाला

बागपत में दिल्ली-शामली रेलमार्ग पर नई पैसेंजर (51917/51918 सेवा-सर्विस ट्रेन) का संचालन शुरू हो गया है। बागपत रोड रेलवे स्टेशन पर सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। उन्होंने कहा कि नई ट्रेन के संचालन से इस रूट के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। ट्रेन का बुधवार से नियमित समय पर संचालन होगा। पहले ही दिन ट्रेन में कुछ यात्री छत और खिड़कियों पर नजर आए। ट्रेन देखने के लिए भी लोगों की काफी संख्या में भीड़ जुटी रही। ट्रेन को फूलों से सजाया गया था।

विज्ञापन


मंगलवार को दिल्ली से ट्रायल के तौर पर ट्रेन को शामली के लिए रवाना किया गया। बागपत रोड रेलवे स्टेशन पर शाम करीब पौने पांच बजे ट्रेन पहुंची। यात्रियों के बीच ट्रेन को लेकर उत्साह नजर आया। सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने ट्रेन को रेलवे परिसर में बनाए गए मंच से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि पश्चिम यूपी के जिलों को पैसेंजर ट्रेन के संचालन से लाभ होगा। रेलवे अधिकारियों बागपत रोड रेलवे स्टेशन पर टिकट खिड़की खोले जाने की मांग रखी। सांसद ने कहा कि जब यात्रियों को टिकट नहीं मिलेंगे तो वह मजबूर होकर यात्रा बिना टिकट करते हैं। इस दौरान बागपत रोड स्टेशन पर नई टिकट खिड़की की भी मांग की गई। सांसद ने कहा कि जिवाना के अलावा ब्राह्मण पुट्ठी में भी हॉल्ट बनवाया जाएगा। रेलवे के मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक डीसीएम महेश यादव ने कहा कि रेलवे बोर्ड की प्राथमिकता है कि यात्रियों को अधिक से अधिक सुविधा मिले। कार्यक्रम का संचालन संजीव शर्मा ने किया।

विज्ञापन

पूर्व चेयरमैन प्रमोद गुप्ता, संजीव शर्मा, अभिमन्यु गुप्ता, स्टेशन अधीक्षक सतीश शर्मा, पंडित राधेकृष्ण शर्मा, तिलकराज गुप्ता, जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय, चेयरमैन डॉ. विनोद कुमार, चौधरी जयकरण सिंह, ठाकुर प्रदीप सिंह, प्रभात पहलवान, राजेश चौहान, राहुल शर्मा, दीपक गोयल, पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित, कौशल त्यागी, प्रियंका आर्या, योगेश शर्मा मनोज सिंघल मौजूद रहे। इससे पहले सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह का कस्बे में पहुंचने पर स्वागत किया गया। मंडी गेट पर व्यापारी, भाजपा नेताओं ने स्वागत किया। खुली जीप में जुलूस निकाला गया। आतिशबाजी की गई। इस दौरान सांसद ने कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने के फैसले का भी जिक्र किया।

रेलवे स्टेशन का निरीक्षण, बढ़ाई जाएगी सुविधा
रेलवे के मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक डीसीएम महेश यादव के नेतृत्व में रेलवे अधिकारियों की टीम ने विभिन्ने स्टेशनों का दौरा किया। व्यवस्थाओं को देखा। सांसद ने स्टेशनों का उच्चीकरण कराने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि ट्रेनों में बोगियां हटाई गई हैं। इन्हें फिर से बढ़ाया जाए।

यह भी पढ़ें: खुशखबर! त्याहारों पर रेलवे का बड़ा तोहफा, इस रूट पर चलाई जाएंगी ये पांच 'स्पेशल ट्रेन'

नई ट्रेन से खुश नजर आए यात्री

- जिवाना निवासी अंकित सोलंकी ने कहा कि ट्रेन चलने से यात्रियों को काफी लाभ होगा। ऐसी अन्य ट्रेन भी चलाई जाए।
- कांधला निवासी संजय कुमार ने कहा कि इस ट्रेन से हजारों लोग लाभांवित होंगे। भीड़ से कुछ राहत मिलेगी।
- गाजियाबाद निवासी सोनू ने कहा कि समय की बचत होगी और समय पर गणतव्य पहुंचेंगे। 
- शामली के भभीसा गांव निवासी मेहरद्दीन ने कहा कि ट्रेनों के कोच बढ़ाना भी जरूरी है।

बागपत को मेट्रो से जोड़ने के प्रयास जारी : सत्यपाल सिंह
सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि जिले में आवागमन के साधन जितने बढ़ेंगे, उससे दिल्ली को भी लाभ होगा। यात्री रोजाना अपडाउन कर सकेंगे। निरीक्षण  भवन में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उनकी कोशिश है कि बागपत को रैपिड रेल और मेट्रो से जोड़ा जाए ताकि दिल्ली में रहने के बजाए लोग देहात से ही अपडाउन करें। हाईवे बन जाने और मेट्रो के संचालन कराने से फायदा होगा।

ट्रेन का बदला जा सकता है समय
दिल्ली-शामली के बीच संचालित ट्रेन का समय भी बदला जा सकता है। सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह का कहना है कि यात्रियों की सुविधा के लिए इसे सुबह शामली से शुरू कराया जा सकता है। कुछ दिन संचालन के बाद दैनिक यात्रियों की राय लेकर वह रेलवे अधिकारियों के समक्ष प्रकरण को रखेंगे। बागपत रोड रेलवे स्टेशन के परिसर में आयोजित सभा में भी उन्होंने यात्रियों से फीडबैक लिया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed