फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   New management committee will be formed in council schools

Baghpat News: परिषदीय विद्यालयों में होगा नई प्रबंध समिति का गठन

Fri, 09 Dec 2022 10:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Dec 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
New management committee will be formed in council schools
खेकड़ा। निशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार के तहत ब्लाक क्षेत्र स्थित सभी परिषदीय विद्यालयों में नवीन विद्यालय प्रबंध समिति का गठन किया जाएगा। जिलाधिकारी ने समितियों के गठन के लिए ब्लाक, नगर क्षेत्र स्तर पर खंड शिक्षाधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
विज्ञापन

जनपद में प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट सभी परिषदीय विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था की गुणवत्ता और निर्माण कार्यों आदि के लिए पूर्व में गठित विद्यालय प्रबंध समिति का कार्यकाल पूरा हो गया है। नई विद्यालय प्रबंध समितियों का गठन 13 से 16 दिसंबर तक गैर अनुदानित विद्यालयों समेत सभी 83 परिषदीय विद्यालयों में किया जाएगा। इसके लिए प्रशासन ने सभी तैयारी पूर्ण कर ली है।
विज्ञापन

डीएम राजकमल यादव ने विद्यालयों में प्रबंध समिति के गठन के लिए ब्लॉक व नगर क्षेत्र स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं। खेकड़ा ब्लॉक में बीडीओ प्रियंका शर्मा और बड़ौत में तहसीलदार बड़ौत को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोडल अधिकारियों को अपने क्षेत्र के विद्यालयों में शासन की गाइड लाइन के अनुसार विद्यालय प्रबंध समितियों का गठन कराने के निर्देश दिए हैं। बीईओ प्रियंका शर्मा ने बताया कि एक परिसर में स्थित प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालय में एक ही प्रबंध समिति का गठन होगा। समिति में 15 सदस्यों में 11 सदस्य अध्ययनरत बच्चों के अभिभावक होंगे। इसमें 50 प्रतिशत सदस्य महिलाएं होंगी।

अभिभावक सदस्यों में एक-एक सदस्य अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग व कमजोर वर्ग के माता-पिता या संरक्षक शामिल होंगे। अभिभावक सदस्यों का चयन खुली बैठक में आम सहमति से किया जाएगा। आम सहमति न बनने पर उन सदस्यों का चयन होगा, जिनके पक्ष में अधिक अभिभावक होंगे। विवाद की स्थिति में गोपनीय मतदान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed