फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   New education policy will increase interest of students in reading

नई शिक्षा नीति से छात्रों में बढे़गी पढ़ने की रूचि

Fri, 11 Sep 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
New education policy will increase interest of students in reading
दिगंबर जैन कॉलेज में हुआ वेबिनार, सीसीएस के कुलपति रहे मुख्य अतिथि
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। दिगंबर जैन कॉलेज के बीएड विभाग में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर उच्च शिक्षा एवं अध्यापक गुणवत्ता के संदर्भ में एक दिवसीय वेबिनार का आयोजन किया गया। अध्यक्षता कॉलेज प्राचार्य डॉ वीरेंद्र सिंह और संचालन दीपक जैन ने किया।

वेबिनार में चौधरी चरण सिंह विवि के कुलपति प्रोफेसर एनके तनेजा मुख्य अतिथि रहे। क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी मेरठ डॉ राजीव गुप्ता ने कहा कि नई शिक्षा नीति से छात्रों की रुचि के अनुसार शिक्षा प्राप्त करने की सुविधा प्रदान की गई है। एनसीटीई के पूर्व उपाध्यक्ष डॉ सोहन वीर सिंह ने कहा कि नई शिक्षा नीति से छात्रों के विकास के लिए नए आयाम स्थापित होंगे। डॉ दिनेश मोहन शर्मा संकाय अध्यक्ष देव सुमन विश्वविद्यालय टिहरी ने कहा कि नई शिक्षा नीति में अब छात्र अपनी रुचि के अनुसार शिक्षा प्राप्त कर सकेगा। नई शिक्षा नीति में स्ट्रीम बैरियर को खत्म कर दिया गया है। प्रोफेसर कृष्णकांत पूर्व संकाय अध्यक्ष शिक्षा विभाग कोटा विश्वविद्यालय, प्रोफेसर बी सी महापात्रा प्रोफेसर शिक्षा विभाग भोपाल, प्रोफेसर पीके मिश्रा संकाय अध्यक्ष चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, प्रोफेसर जगबीर भारद्वाज शिक्षा संकाय अध्यक्ष शिक्षा विभाग चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय व सचिव डॉ महेश कुमार मुछाल ने भी विचार रखे। कार्यक्रम संयोजक डॉक्टर हरेंद्र कुमार रहे। वेबिनार में डॉ सतीश पाल सिंह, डॉ किरन गर्ग, डॉ दीपक जैन, ऋषभ, सुधीर, अमित, सचिन, वैभव आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed