{"_id":"69c7c17d0bdafaa3bf0342f5","slug":"new-date-for-practical-and-oral-examinations-of-bed-second-year-announced-baghpat-news-c-28-1-smrt1003-149039-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: बीएड द्वितीय वर्ष की प्रयोगात्मक और मौखिक परीक्षाओं की नई तिथि घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: बीएड द्वितीय वर्ष की प्रयोगात्मक और मौखिक परीक्षाओं की नई तिथि घोषित
विज्ञापन
-28 व 29 मार्च को होने वाली परीक्षाएं अब 24 और 25 अप्रैल को कराई जाएंगी
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) ने बीएड द्वितीय वर्ष की प्रयोगात्मक व मौखिक परीक्षाओं की तिथियों में बदलाव कर दिया है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यह परीक्षाएं 28 व 29 मार्च को होनी थीं, जिन्हें अब 24-25 अप्रैल को कराया जाएगा।
दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. दीपक मौर्य ने बताया कि विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षाओं को निरस्त कर नई तिथियां जारी कर दी गई हैं। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अब बीएड द्वितीय वर्ष की प्रयोगात्मक व मौखिक परीक्षाएं 24 और 25 अप्रैल को होंगी। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा नया परीक्षा कार्यक्रम कॉलेज कोड के अनुसार जारी किया है, जिसकी सूचना संबंधित महाविद्यालयों को भेज दी गई है। छात्र-छात्राएं अपने-अपने कॉलेज से संपर्क कर परीक्षा से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही विश्वविद्यालय ने महाविद्यालयों को निर्देश दिए हैं कि परीक्षाएं निर्धारित नियमों के तहत ही कराई जाएं। किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।