{"_id":"57659f164f1c1bbd4f11b7a2","slug":"netaji-were-angry-with-the-baghpat-situation","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत के हालात पर खूब बिगड़े नेताजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत के हालात पर खूब बिगड़े नेताजी
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Sun, 19 Jun 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
असारा में शकील अहमद के पक्ष में बैठक करते मुस्लिम समाज के लोग।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत में एक के बाद एक वायरल होती टेप, गुटबाजी और बयानबाजी से उपजे हालात पर सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है। सपा के जिलाध्यक्ष डॉ. एसपी यादव ने जिले में अनुशासनहीनता का मामला रखा तो नेताजी ने संदेश दिया कि जो नहीं सुधरता हो उसे नोटिस जारी कर दो। जिलाध्यक्ष और प्रवक्ता के अलावा कोई मीडिया में बयान जारी नहीं करेगा। इसके अलावा विस्तृत रिपोर्ट पार्टी को भेजने के लिए भी मुलायम सिंह ने निर्देश दिए हैं।
बागपत से प्रत्याशी डॉ. कुलदीप उज्ज्वल और डीपीआरओ सर्वेश कुमार पांडेय की फोन टेप वायरल होने से खूब सियासी तूफान खड़ा हुआ। इसके बाद राज्य पशुधन प्रसार विभाग के सलाहकार साहब सिंह और सपा नेता डॉ. शकील अहमद के बीच ढाई माह पुरानी बातचीत का टेप वायरल हुआ तो सपा की अंदरूनी जंग जगजाहिर हो गई।
शनिवार को सपा के जिलाध्यक्ष डॉ. एसपी यादव और पूर्व अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर दोपहर ढाई बजे मुलायम सिंह यादव से उनके आवास पर मिले। जिलाध्यक्ष ने बताया पूरे महीने में अब तक जो घटनाक्रम हुए, नेताजी को अवगत कराया। नेताजी ने सारे मामले पर नाराजगी जाहिर की। यह भी कहा अनुशासनहीनता करने वालों को नोटिस जारी कर दो।
विज्ञापन
मीडिया से बातचीत केवल जिलाध्यक्ष और प्रवक्ता ही करेंगे। डॉ. एसपी यादव ने बताया नेता जी से करीब 15 मिनट की मुलाकात हुई, इसमें नेताजी को हर पहलू से से अवगत कराया गया है। अब सोमवार को जिलाध्यक्ष मीडिया के माध्यम से पार्टी को अनुशासन का संदेश देंगे।
जांच रिपोर्ट भेजेेंगे जिलाध्यक्ष
डॉ. एसपी यादव ने बताया नेताजी ने पार्टी की छवि खराब करने वालों को अनुशासन का पाठ पढ़ाने के निर्देश दिए हैं। ऐसे पदाधिकारी जो जिला स्तर से बाहर के हैं, उनकी रिपोर्ट हाईकमान को दी जाएगी। इसके बाद लखनऊ से कार्रवाई होगी।
मुख्यमंत्री से नहीं हो सकी मुलाकात
जिलाध्यक्ष एसपी यादव असलियत में सीएम अखिलेश यादव से मिलने गए थे, लेकिन उनके बाहर होने के चलते मुलाकात नहीं हो सकी। इसके बाद बागपत के हालात से जिलाध्यक्ष ने नेताजी यानि मुलायम सिंह यादव को अवगत कराया।
कितना सुधरेंगे सपा के सिपाही
बागपत में आपसी फूट की गूंज का मामला पहली बार लखनऊ तक नहीं पहुंचा। इससे पहले एक-दूसरे की शिकायत लखनऊ तक पहुंचती रही है, लेकिन टेप वायरल होने का मामला पहली बार सामने आया है। देखने वाली बात यह होगी कि नेताजी का संदेश कितना असर छोड़ता है।
साहब सिंह ने भी की मुलाकात
पूर्व विधायक साहब सिंह ने भी मुलायम सिंह यादव से मुलाकात की। हालांकि साहब सिंह का कहना है कि बागपत में जो चल रहा है, इस मुद्दे पर उनकी कोई बात नहीं हुई है।
जिलाध्यक्ष ने क्या-क्या कहा?
जिलाध्यक्ष एसपी यादव ने कहा कुछ लोग पार्टी की छवि खराब कर रहे हैं। बार-बार बयानबाजी कर रहे हैं। ऐसे लोगों पर अगर कार्रवाई नहीं हुई तो सपा को नुकसान होगा। पिछले 20 दिन में मीडिया में हुई बयानबाजी को भी बताया। यही नहीं यह भी कहा कि जिन लोगों को परेशानी थी, वह एक बार भी जिलाध्यक्ष के पास नहीं पहुंचे।