फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Neighbor who tried to kill the youth gets ten years in jail

युवक की हत्या का प्रयास करने वाले पड़ोसी को दस साल की कैद

Thu, 19 Aug 2021 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Neighbor who tried to kill the youth gets ten years in jail
बागपत कोर्ट से सजा मिलने के आरोपी को जेल ले जाते पुलिसकर्मी - फोटो : BAGHPAT
बावली गांव में युवक के पेट में पड़ोसी ने घोंपा था चाकू, एडीजे चतुर्थ ने सुनाई सजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। बावली गांव की पट्टी मोहल्लू में युवक की हत्या का प्रयास करने वाले पड़ोसी को कोर्ट ने दस साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही कोर्ट ने उस पर 32 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है और अर्थदंड जमा नहीं करने पर सजा को एक साल के लिए बढ़ा दिया जाएगा।
डीजीसी सुनील पंवार और एडीजीसी अनुज ढाका के अनुसार बावली की पट्टी मोहल्लू की पुष्पा पत्नी सतबीर ने बड़ौत थाने में हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें कहा कि उसका बेटा मोहन जोशी एक मार्च 2018 को शाम के समय अपने मकान के बाहर खड़ा था। इस दौरान मोहन जोशी के पेट में प्रेमपाल, विपिन, मिंटू और अंकुर ने चाकू घोंपा। पुलिस ने छह मार्च 2018 को एक आरोपी प्रेमपाल को गिरफ्तार कर वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद किया था। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश करके जेल भेजा था। पुलिस ने जांच के बाद तीन के नाम निकाल दिए थे और एक आरोपी प्रेमपाल के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था।
विज्ञापन

डीजीसी सुनील पंवार ने बताया कि इस मामले में प्रेमपाल की जमानत याचिका हाईकोर्ट तक डाली गई थी। इसमें हाईकोर्ट ने उस पर सुनवाई करते हुए केस का जल्द निस्तारण करने के आदेश दिए थे। यह मामला एडीजे चतुर्थ सुशील कुमार की कोर्ट में चल रहा था। इसकी सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने बुधवार को प्रेमपाल को दोषी मान लिया था। इसमें कोर्ट ने बृहस्पतिवार को प्रेमपाल को दस साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई और 32 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया। अर्थदंड नहीं देने पर एक साल का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। अर्थदंड की राशि में से 20 हजार रुपये पीड़ित मोहन जोशी को देने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed