फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Negotiations inconclusive, farmers of Gandhi village strike

वार्ता बेनतीजा, गाधी गांव के किसानों का धरना जारी

Sun, 01 Nov 2020 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Negotiations inconclusive, farmers of Gandhi village strike
बागपत जिला गन्ना अधिकारी के कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन करते किसान - फोटो : BAGHPAT
आला पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के मनाने पर भी नहीं माने किसान
विज्ञापन

समस्या का समाधान होने तक धरना देने का किया एलान
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। गाधी गांव के किसानों का अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। एडीएम अमित कुमार सिंह, एएसपी मनीष मिश्रा, एसडीएम अनुभव कुमार, सीओ ओमपाल सिंह और डीसीओ अनिल कुमार ने गांव में पहुंचकर दोनों पक्षों के किसानों से बातचीत की, लेकिन समाधान नहीं निकल सका है। किसानों ने कहा कि गांव में शांति बनाए रखने के लिए दोनों पक्षों के तौल केंद्र अलग-अलग होने चाहिए। समाधान होने तक डीसीओ कार्यालय पर धरना जारी रहेगा। सोमवार को गन्ना मंत्री सुरेश राणा के सामने भी प्रकरण उठाया जाएगा।
गाधी गांव के प्रकरण के निपटारे के लिए रविवार को एडीएम अमित कुमार सिंह, एएसपी मनीष मिश्रा, एसडीएम अनुभव कुमार, सीओ ओमपाल सिंह और डीसीओ अनिल कुमार गांव पहुंचे। मंदिर परिसर में दोनों पक्षों के किसानों को बुलाया। धरना दे रहे किसानों के बीच से पूर्व प्रधान कुलदीप सिंह के नेतृत्व में संजीव कुमार, सत्तू प्रधान और हरेंद्र कुमार, जबकि दूसरे पक्ष के किसान संजय कुमार, ब्रिजेश, मलूकचंद बातचीत के लिए पहुंचे। अधिकारियों ने दोनों पक्षों की राय ली और जल्द ही समाधान का भरोसा दिया। डीसीओ कार्यालय से धरना खत्म करने की बात रखी। प्रतिनिधिमंडल ने समस्या का समाधान होने तक धरना खत्म नहीं करने की बात कही। इसके बाद अधिकारी और किसान लौट गए। उधर, डीसीओ कार्यालय पर दूसरे दिन भी किसान धरने पर बैठे रहे। किसानों ने कहा कि गांव में शांति बहाली के लिए जरूरी है कि दोनों पक्षों के तौल केंद्र अलग कर दिए जाएं। पूर्व प्रधान कुलदीप सिंह, सुरेश पाल, अनुज कुमार, दयानंद, कांशीराम, प्रकाश चेयरमैन, संजीव कुमार, टीटू सिंह, आदेश, बिंदर, वीरेंद्र कुमार, बिट्टू, देवेंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

-----------------------
यह भी रखे गए सुझाव
बागपत। अधिकारियों के साथ बातचीत में सुझाव रखा गया कि तौल केंद्र को नौरोजपुर मार्ग पर स्थापित किया जाए। धरनारत किसानों को नया तौल केंद्र टटीरी मार्ग पर दिया जाए। इसके अलावा अगर प्रशासन चाहे तो गाधी गांव को मिल गेट पर लगाकर गांव से तौल केंद्र ही हटा दें। जबकि दूसरे पक्ष का कहना है कि जहां पर तौल केंद्र है, वहीं पर रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------
यह है मामला
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के गाधी गांव में रक्षाबंधन के तीन रवित की हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद से जाट और ब्राह्मण समाज के लोगों के बीच तनाव बना हुआ है। धरने पर बैठे जाट समाज के लोगों का कहना है कि तौल केंद्र पर जाने के लिए ब्राह्मण समाज के लोगों के घरों के बीच से होकर जाना पड़ता है, गली तंग है। इससे भविष्य में झगड़े की संभावना रहेगी। ऐसे में दोनों पक्षों के तौल केंद्र अलग किया जाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed