फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Navratri: wishes come true in the temple of Vaishno Mata

वैष्णो माता के मंदिर में पूरी होती हैं मुरादें

Sat, 05 Oct 2019 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
Navratri: wishes come true in the temple of Vaishno Mata
रटौल गांव स्थित वैष्णो देवी मंदिर - फोटो : BAGHPAT
नवरात्र : वैष्णो माता के मंदिर में पूरी होती हैं मुरादें
विज्ञापन

चांदीनगर (बागपत)। रटौल गांव के मां वैष्णो देवी मंदिर श्रद्धालुओं के लिए आस्था केंद्र है। दूर दराज से लोग मंदिर में माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए पहुंचते है। सच्चे मन से मांगी गई मुराद देवी मां पूरी करती है। हर त्योहार पर पूजा अर्चना के लिए भीड़ उमड़ती है।
ढ़िकौली-बंथला मार्ग पर स्थित रटौल गांव से आधा किलो दूर माता वैष्णो देवी का मंदिर है। नवरात्र हो या कोई त्योहार यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। नवरात्र में मंदिर में पूजा अर्चना के लिए जयकारे लग रहे है। दूरदराज से श्रद्धालु यहां पूजा अर्चना करने के लिए पहुंचते हैं। मंदिर के बराबर से गुजरने वाला हर श्रद्धालु माता के दरबार में हाजिरी लगाकर निकालता है। गांव के सैकड़ों लोग सुबह और शाम पूजा करने जाते हैं। मंदिर में भजन, कीर्तन और अन्य धार्मिक कार्यक्रम होते रहते है। सच्चे मन से जो भी मन्नते मांगी जाती है मां वैष्णो उसे पूरा करती है।
विज्ञापन

यहां दूर से आते हैं श्रद्धालु
मंदिर समिति के डॉ. पवन सैनी ने बताया कि पांच ईट रखकर मंदिर की नीव रखी तो उसी दिन से श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। गांव के लोगों ने इसमें सहयोग किया। इसका नाम पावन धाम मंदिर रखा। वर्तमान समय में मंदिर में अटूट आस्था, लोग की मन्नते पूरी होती है। गांव के मास्टर रामनाथ बताते हैं मंदिर में लोगों की श्रद्धा है, मंदिर में भंडारे और मेले का आयोजन होता है। मंदिर के पुजारी कुश प्रसाद शास्त्री ने बताया कि यहां लोगों की आस्था जुड़ी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर में नौ देवियों की मूर्तियां स्थापित होंगी
पुजारी कुश प्रसाद शास्त्री ने बताया कि मंदिर में ज्वाला, चिंतपूर्णि, नगरकोट, चामुंडा देवी, कालिका, नैना देवी, मंशा देवी, चंड़िका, सिद्धधात्री की मूर्तियां स्थापित होगी। मां के सभी रूपों की मंदिर में दर्शन होंगे। जिस दिन नवदर्गा की की प्रतिमाएं स्थापित हो जाएगी, वह दिन क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक दिन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed