फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   National Wheel Chair Cricket Tournament held in Gujarat

Baghpat News: गुजरात में हुआ नेशनल व्हील चेयर क्रिकेट टूर्नामेंट

Mon, 13 May 2024 02:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Mon, 13 May 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
National Wheel Chair Cricket Tournament held in Gujarat
बिनौली । गुजरात के महसाना में हुए नेशनल व्हील चेयर क्रिकेट टूर्नामेंट में बागपत के दो पैरा क्रिकेट खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर यूपी की टीम को प्रथम स्थान दिलाया है। दोनों पैरा क्रिकेट खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया गया।
विज्ञापन

गुजरात की सकल चंद पटेल यूनिवर्सिटी में बीती 11 से 17 अप्रैल तक हुए प्रथम नेशनल व्हील चेयर क्रिकेट टूर्नामेंट में यूपी, गुजरात, राजस्थान, छतीसगढ़, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु व महाराष्ट्र की टीमों ने हिस्सा लिया। जिसमें यूपी की टीम में सिरसली के इलियास, बामनोली के गौरव को चयनित किया गया। टूर्नामेंट में यूपी की टीम ने ए ग्रुप में गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र की टीम को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। यूपी की टीम का फाइनल मुकाबला महाराष्ट्र की टीम के साथ हुआ। यूपी के ओपनर बल्लेबाज गौरव बामनोली ने धुंआदार बल्लेबाजी कर 57 गेंदों का सामना कर 24 चोक्के जड़कर 132 रन बनाए। यूपी की टीम ने 20 ओवरों में बिना विकेट खोए महाराष्ट्र की टीम को 197 रनों का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी महाराष्ट्र की टीम 192 रन बनाकर ढेर हो गई। सिरसली के इलियास ने बेहतरीन गेंदबाजी कर महाराष्ट्र की टीम के तीन विकेट चटकाए। इस दौरान 3 विकेट लेने वाले इलियास को मैन आफ दा मैच के खिताब से नवाजा गया। रविवार को बिनौली के सर्व हितकारी इंटर कॉलेज में पैरा क्रिकेटरों का प्रबंधक प्रतिनिधि अमित धामा, रविन्द्र दरोगा सिरसली, कोच भूपेंद्र सिंह ने उत्साह वर्धन किया।
विज्ञापन


पैरा क्रिकेटरों ने डीएम से की मांग
बिनौली। पैरा क्रिकेट खिलाड़ी इलियास सिरसली, गौरव बामनोली, बिट्टू गढ़ी दुल्ला, मोनू सनोली, गोविंद माखर, तारीफ पिचोकरा, मिंटू बरनावा, सुनील थाना भवन, मोना टीकरी, मनोज दरकावदा, रामकुमार माखर, सत्यवान, गुलवीर गढ़ीदुल्ला ने बताया कि सिरसली के रविन्द्र दरोगा ने उन्हें क्रिकेट खेलने को प्रेरित किया। कोच भूपेंद्र सिंह के निर्देशन में उन्होंने क्रिकेट का अभ्यास किया। अभ्यास करने के लिए उनके पास स्पोर्ट्स व्हील चेयर नहीं है और न ही खेलने के लिए मैदान। उन्होंने डीएम बागपत से खेल का मैदान व स्पोर्ट्स व्हील चेयर की व्यवस्था कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed