फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   National Highway remained closed for two hours for construction of foot overbridge

Baghpat News: फुट ओवरब्रिज निर्माण के लिए दो घंटे बंद रहा नेशनल हाईवे

Mon, 24 Feb 2025 12:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Mon, 24 Feb 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
National Highway remained closed for two hours for construction of foot overbridge
बागपत कलक्ट्रेट के सामने निर्माणाधीन फुट ओवरब्रिज में काम करते कर्मचारी। संवाद
बागपत। कलक्ट्रेट के सामने फुट ओवरब्रिज के निर्माण को लेकर रविवार की सुबह छह बजे से आठ बजे तक दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर कलक्ट्रेट के सामने से वाहनों का आवागमन बंद रहा। कार्य पूर्ण होने के बाद आवागमन शुरू करा दिया गया।
विज्ञापन

दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर कलक्ट्रेट के सामने से फुट ओवरब्रिज निर्माण कार्य चल रहा है। फुट ओवरब्रिज के निर्माण कार्य के कारण यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन कर दिया था। रविवार की सुबह छह बजे नेशनल हाईवे पर कलक्ट्रेट के सामने से वाहनों का आवागमन बंद करके पुलिस लाइन, औद्योगिक क्षेत्र से आगे की तरफ भेजा गया।
विज्ञापन

सुबह आठ बजे तक फुट ओवरब्रिज के पुल का निर्माण पूर्ण करा दिया गया। उधर, कर्मियों ने बताया कि दो सप्ताह में कार्य पूर्ण करा दिया जाएगा। सीओ विजय कुमार तोमर ने बताया कि दो घंटे बाद ही आवागमन शुरू करा दिया गया। इससे हाईवे पर होने वाले हादसों पर अंकुश लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed