फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   National Animal Health Institute gets first prize for promoting Hindi

Baghpat News: हिंदी को बढ़ावा देने में राष्ट्रीय पशु स्वास्थ्य संस्थान को प्रथम पुरस्कार

Tue, 22 Apr 2025 01:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Tue, 22 Apr 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
National Animal Health Institute gets first prize for promoting Hindi
कार्यक्रम की खबर से संबं​धित फोटो। बागपत के चौधरी चरण सिंह राष्ट्रीय पशु स्वास्थ्य संस्थान के स - फोटो : katra news
बागपत। हिंदी को सरकारी कार्यालयों में बढ़ावा देने के लिए नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति बागपत की बैठक सोमवार को चौधरी चरण सिंह राष्ट्रीय पशु स्वास्थ्य संस्थान के सभागार में हुई। इसमें गत छह माह में हिंदी के प्रयोग को लेकर विभिन्न संस्थानों की समीक्षा की गई है।
विज्ञापन

इस दौरान पत्रिका कालिंदी धारा का विमोचन किया गया। बैठक में संस्थान के संयुक्त आयुक्त डॉ. संदीप कुमार सिंह, अजय कुमार चौधरी, समिति अध्यक्ष प्रतीक श्रीवास्तव ने हिंदी भाषा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डिजिटल प्लेटफार्म पर हिंदी का प्रयोग सरल होता जा रहा है।
विज्ञापन

हिंदी के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए उत्कृष्ट योगदान देने वाले संस्थानों को राजभाषा पुरस्कार प्रदान किए। कार्यालय श्रेणी में चौधरी चरण सिंह राष्ट्रीय पशु स्वास्थ्य संस्थान को प्रथम पुरस्कार, नेहरू युवा केंद्र बागपत को द्वितीय, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय चांदीनगर को तृतीय पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंकिंग श्रेणी में बैंक ऑफ बड़ौदा को प्रथम, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया को द्वितीय, भारतीय स्टेट बैंक को तृतीय पुरस्कार दिया गया। युवा अमन कुमार को भी सम्मानित किया गया। अजय कुमार चौधरी ने ‘हिंदी सेतु’ मोबाइल एप लॉन्च किया। संस्थान के सहायक आयुक्त डॉ. विकास गुप्ता ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed