फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Naresh Tikait said in Baghpat that people of every section are troubled by oppression of government

यूपी: टिकैत बोले- सरकार कर रही उत्पीड़न, हर वर्ग के लोग परेशान, गन्ना भुगतान को लेकर रखी ये मांग

Fri, 29 Sep 2023 11:08 AM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Fri, 29 Sep 2023 11:08 AM IST
सार

Baghpat News : चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि देश व प्रदेश में किसान, मजदूर व व्यापारी वर्ग की सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि सरकार के उत्पीड़न से हर वर्ग के लोग परेशान है।

विज्ञापन
Naresh Tikait said in Baghpat that people of every section are troubled by oppression of government
नरेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश सिंह टिकैत ने कहा कि सरकार हर वर्ग का उत्पीड़न कर रही है और उससे सभी वर्ग के लोग परेशान हैं। देश व प्रदेश में किसान, मजदूर व व्यापारी वर्ग की सुनवाई नहीं हो रही है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नया सत्र शुरू होने वाला है और अभी तक पुराने बकाया का भुगतान नहीं हुआ है। न ही गन्ने का मूल्य घोषित किया गया है। उन्होंने कहा कि भुगतान जल्द कराया जाए और मूल्य घोषित भी किया जाए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अनोखा मामला: साहब! पति ने नहीं मनाई सुहागरात, आपबीती सुन उड़े पुलिस के होश, नौ माह पहले होटल में हुई थी शादी

विज्ञापन
विज्ञापन

भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत बृहस्पतिवार को बागपत के अग्रवाल मंडी टटीरी में डॉ. सुरेश मोगा के आवास पर पहुंचे थे। जहां उन्होंने व्यापारियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि कस्बे के व्यापारी लगभग 70 साल से व्यापार कर अपने परिवार का पोषण कर रहे हैं। रेलवे ने उनकी दुकानें तोड़कर उनका व्यापार चौपट कर दिया है। रोजगार ठप होने से कई परिवार भुखमरी की कगार पर है।

यह भी पढ़ें: यूपी: रालोद ने जारी की सूची, मेरठ के नरेंद्र खजूरी बने प्रदेश उपाध्यक्ष, वेस्ट यूपी से चुने गए ये चेहरे

इस दौरान भाकियू के पूर्व युवा जिला अध्यक्ष चौधरी हिम्मत सिंह, करण सिंह, पिंकी, राकेश, यूनुस सभासद इंद्रपाल प्रधान, पिंटू तोमर, चौधरी नरेश कुमार मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed