फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Naresh Tikait big statement during Khap Mahapanchayat that Inter caste marriage and love marriage is wrong

UP: खाप पंचायत में उठा लव मैरिज का मुद्दा, टिकैत बोले- परिवार की मर्जी के बिना नहीं होनी चाहिए शादी

Thu, 08 Sep 2022 07:30 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Thu, 08 Sep 2022 07:30 PM IST
सार

सर्वखाप पंचायत में अंतर जातीय और लव मैरिज का मुद्दा उठा। नरेश टिकैत ने कहा कि लव मैरिज करना गलत है। उन्होंने कहा कि परिवार की मर्जी के बिना शादी नहीं करना चाहिए। 

विज्ञापन
Naresh Tikait big statement during Khap Mahapanchayat that Inter caste marriage and love marriage is wrong
नरेश टिकैत। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बागपत जनपद में बड़ौत क्षेत्र के खेड़ा हटाना गांव में गुरुवार को दांगी खाप के चौधरी ओमपाल सिंह के निमंत्रण पर सर्वखाप पंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें समाज सुधार और सामाजिक कुरीतियों को छोड़ने का संकल्प दिलाया। पंचायत में खेड़ा इस्लामपुर, सुल्तानपुर हटाना, राजपुर, खामपुर, लुहारी निनाना, बिहारीपुर सहित कई जगहों के दांगी खाप और सर्वखाप के पंचायत प्रतिनिधियों एवं खाप चौधरियों, थंबा चौधरियों ने भाग लिया। उधर, नरेश टिकैत ने कहा कि अंतर जातीय और लव मैरिज गलत है। परिवार की मर्जी के बगैर शादी नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन


बालियान खाप के चौधरी और भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने का संकल्प लें। अन्य खाप चौधरियों व थांबेदारों ने भी विचार रखे। कहा कि खाप चौधरी का दायित्व बहुत बड़ा होता है। अपने खाप के साथ-साथ अन्य कामों को भी जोड़ कर चलना पड़ता है। खाप चौधरी को आपस में बैर द्वेष को समाप्त करके सभी का सम्मान करना और सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेना। खाप का आपस में प्यार और प्रेम का रिश्ता है। अध्यक्षता मास्टर रणधीर सिंह लुहारी ने और संचालन विनोद ने किया। सम्मेलन में डॉ. संजीव आर्य, हरेंद्र दांगी चौधरी यादराम, प्रमोद खामपुर के अलावा प्रधान व पूर्व प्रधान सहित अन्य गण्मान्य लोगों का सहयोग रहा।
विज्ञापन


इन्हें किया सम्मानित
बालियान खाप के चौधरी नरेश टिकैत, गठवाला खाप के चौधरी राजेंद्र सिंह मलिक, चौबीसी खाप के चौधरी सुभाष चौधरी, तालियान खाप के चौधरी सुधीर तालियान, धामा खाप के चौधरी जितेंद्र धामा, कालखंड खाप के चौधरी संजय सिंह, देश खाप चौधरी के प्रतिनिधि यशपाल सिंह, धनकड़ खाप के चौधरी बिजेंद्र सिंह, थांबेदार चौधरी बृजपाल सिंह, बामनोली देवेंद्र चौधरी, मलकपुर थांबेदार के प्रतिनिधि बलजोर सिंह, चौधरी श्यामसिंह बाहवड़ी, चौधरी वीरेंद्र सिंह फुगाना, चौधरी रविंद्र सिंह खरड़, लाख थांमबा के अलावा कई थांमबा के चौधरी ने दांगी खाप के चौधरी ओमपाल सिंह को पगड़ी पहनाकर तथा प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सीएम योगी की महत्वपूर्ण परियोजना का श्रीगणेश: 14 साल का इंतजार खत्म, मध्य गंगा में छोड़ा पानी, हर तरफ उत्साह

मां-बाप की मर्जी के बिना नहीं होनी चाहिए शादी : नरेश टिकैत
नरेश टिकैत ने कहा कि अंतर जातीय और लव मैरिज गलत है। मां-बाप की मर्जी के बगैर शादी नहीं होनी चाहिए। बालियान खाप के चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि इस तरह से होने वाली शादियों का समर्थन खाप नहीं करता है। इसके अलावा उन्होंने कोर्ट के उन फैसलों पर भी नाराजगी जताई है। जिसमें कोर्ट ने इंटर कास्ट और प्रेम विवाह के समर्थन में फैसला दिया है। कहा कि जब से कोर्ट ने अंतर जातीय प्रेम विवाह को मंजूरी दी है, तब से माहौल खराब होता जा रहा है।

यह भी पढ़ें: UP: अवैध निर्माण कर बनाई मजार, श्रद्धालुओं को बलि देते देख आगबबूला हुए हिंदू संगठन के कार्यकर्ता, तस्वीरें

पहले भी खाप पंचायत दे चुकी है अजीबो-गरीब फैसले
इससे पहले भी खाप पंचायतें अजीबो-गरीब फैसले सुना चुकी है। दिसंबर 2021, में खाप पंचायत ने लड़कियों की शादी 18 से 21 साल करने का विरोध जता चुकी है। खापों का तर्क था कि इससे अपराध बढ़ेंगे। शादी जल्दी होगी तो महिला अपराधों में कमी आएगी। यही नहीं खापों ने तर्क दिया था कि जब 18 साल में वोट डाल सकते हैं। ड्राइविंग लाइसेंस बनवा सकते हैं तो शादी क्यों नहीं करवा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed