फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Naib Tehsildar Barot selected in civil service

Baghpat News: नायब तहसीलदार बड़ौत का सिविल सर्विस में हुआ चयन

Tue, 23 May 2023 09:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 May 2023 09:12 PM IST
विज्ञापन
Naib Tehsildar Barot selected in civil service
-ऑल इंडिया में प्राप्त की 555वीं रैंक, अधिवक्ताओं ने दी बधाई
विज्ञापन

फोटो संख्या 7
बड़ौत। बड़ौत तहसील में तैनात नायब तहसीलदार ने संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया में 555वीं रैक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। सूचना पर उन्हें अधिवक्ताओं ने बधाई दी।

मूलरूप से हरियाणा के महेंद्रगढ़ के रहने वाले विकास यादव तहसील में 26 सितंबर 2022 को नायब तहसीलदार के पद आए थे। तैनात रहते हुए उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा दी। कड़ी मेहनत और लग्न के चलते उन्होंने ऑल इंडिया में 555वीं रैंक हासिल करते हुए सफलता का शिखर छुआ। उधर, सूचना मिलने पर तहसील में अधिकारियों, कर्मचारियों और अधिवक्ताओं ने उन्हें उनके कार्यालय पहुंचकर शुभकामनाएं दीं। विकास यादव के पिता वीरेंद्र सिंह दिल्ली पुलिस में हैड कांस्टेबल हैं और माता शकुंतला देवी एक गृहणी हैं। वीरेंद्र सिंह पहले आर्मी में थे। उधर, रिजल्ट आने के बाद विकास यादव डीएम राजकमल यादव से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। यहां पर डीएम ने विकास यादव को शुभकामनाएं दीं। इसके बाद विकास यादव अपने पिता से मिलने के लिए दिल्ली रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed