{"_id":"5ee11b6e8ebc3e42ce0b5925","slug":"nagar-will-illuminate-with-milky-light-baraut-news-mrt4857200171","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूधिया रोशन से जगमगाएगा नगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूधिया रोशन से जगमगाएगा नगर
विज्ञापन
बड़ौत। अनलॉक -1 में नगरवासियों के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही पूरा नगर दूधिया लाइट से जगमगाएगा। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम योजना के तहत पूरे नगर में 1125 सोलर लाइट और 50 हाई मास लाइटें लगाई जाएगी। गड्ढे खोदकर लाइटों को लगवाने का काम शुरू हो चुका है। साथ ही करोड़ों रुपयों की धनराशि भेजी जा चुकी है।
अब नगर की हर गली व हर मोहल्ला दूधिया लाइट से चकाचौंध हो जाएगा, क्योंकि नगर विकास की डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम योजना के तहत 3.75 करोड़ में पूरे नगर में 1125 सोलर लाइटें और 50 हाई मास लाइटें लगेगी। कुछ दिन पूर्व लाइटों को लगवाने को लेेकर गड्ढे खोदने का काम शुरू किया, जो लगभग पूर्ण हो चुका है। फिलहाल 1.75 करोड़ रुपये की धनराशि और 600 लाइटें नगर मेें भेज दी, जो खोदे गए गड्ढों में लगवायी जा रही है।
इस संबंध में पालिका चेयरमैन अमित राणा ने कहा डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम योजना के तहत 1125 सोलर और 50 हाई मास लाइटें नगर में मुख्य मार्गों के अलावा मोहल्लों व गलियों में लगवाई जाएगी। अधिशासी अधिकारी एवं एसडीएम दुर्गेश मिश्रा ने कहा 600 लाइटों के लिए 1.75 करोड़ रुपये की धनराशि भेजी जा चुकी है, इन लाइटों के लगने के बाद जांच कमेटी द्वारा जांच करने के उपरांत बाकी लाइटें व धनराशि भेज दी जाएगी।