फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Muzaffarnagar like Kand in Baghpat: teacher accused of breaking hand of class 3 student by hitting with stick

मुजफ्फरनगर जैसा कांड: आरोप लगाया- शिक्षिका ने डंडा मारकर कक्षा तीन के छात्र का तोड़ा हाथ, पति ने दिया ये जवाब

Wed, 06 Sep 2023 07:34 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Wed, 06 Sep 2023 07:34 PM IST
सार

UP News : यूपी में फिर से मुजफ्फरनगर जैसा कांड सामने आया है। अब बागपत में एक शिक्षिका पर डंडा मारकर कक्षा तीन के छात्र का हाथ तोड़ने का आरोप लगा है। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Muzaffarnagar like Kand in Baghpat: teacher accused of breaking hand of class 3 student by hitting with stick
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत जनपद के अमीनगर सराय में कस्बे के संविलियन विद्यालय में तैनात एक शिक्षिका पर डंडा मारकर कक्षा तीन के छात्र का हाथ तोड़ने का आरोप लगाया गया। जिसमें शिकायत मिलने पर पुलिस ने पिलाना सीएचसी में छात्र का मेडिकल कराया और जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


लुहारा गांव निवासी विशेष समुदाय का छात्र कस्बे के संविलयन विद्यालय में कक्षा तीन का छात्र है। छात्र की मां आरजू ने बताया कि चार सितंबर को वह स्कूल गया था और वापस लौटा तो उसके हाथ में चोट लगी मिली। पूछताछ में छात्र ने बताया कि शिक्षिका ने पानी बर्बाद करने की बात कहते हुए उसकी डंडे से पिटाई की।

विज्ञापन

आरोप लगाया कि शिक्षिका द्वारा पिटाई करने से उसका हाथ टूट गया। जिसके बाद परिवार वालों ने छात्र का चिकित्सक से उपचार कराया। इसके बाद पांच सितंबर को शिकायत करने स्कूल पहुंचे तो शिक्षकों ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें भेज दिया, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।

उधर, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। इस मामले में थाना प्रभारी बच्चु सिंह का कहना है कि छात्र से मारपीट की जांच के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

यह भी पढ़ें: UP: भाजपा नेत्री का दबंग अंदाज, कनपटी पर लगाई पिस्टल, DGP ने लिया एक्शन, पहले भी सुर्खियों में आई थीं ये महिला

विज्ञापन

शिक्षिका के पति बोले, बीमार होने के कारण उनका उपचार चल रहा
इस मामले में शिक्षिका से बात करने के लिए मोबाइल पर फोन किया गया तो उनके पति ने फोन उठाया। उन्होंने कहा कि शिक्षिका पर लगाए गए आरोप निराधार है। वह अभी बीमार है और उनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। वह अभी बात करने की स्थिति में नहीं है।

यह भी पढ़ें: बेबसी: जवान बेटे की लाश ठेले पर लेकर बिलखती रही मां, आंखें मूंदे सामने से गुजरते रहे लोग, पुलिस ने निभाया फर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed