फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Murder of women hanging

कंडेरा में महिला की फांसी लगाकर हत्या 

Sun, 13 Nov 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 13 Nov 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
Murder of women hanging
murder
बागपत के किशनपुर बराल के कंडेरा गांव में ईख के खेत में महिला का शनिवार सुबह शव मिलने से सनसनी फैल गई। उसकी फांसी लगाकर हत्या की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि महिला को बड़ौत की कांशीराम कॉलोनी की है।
विज्ञापन

 
 पुलिस के मुताबिक कंडेरा गांव के प्रधान चंद्रपाल के खेत में करीब 35 वर्षीय महिला का शनिवार सुबह शव पड़ा हुआ था। मजदूर खेत में गए तो उनको शव दिखाई दिया। उन्होंने गांव में इसकी जानकारी दी। मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही रमाला पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। मृतका हरे कपड़े पहने है। उसके गले में चुन्नी बंधी है। गले पर निशान भी बना हुआ है।

विज्ञापन

 

घटनास्थल पर उसकी चप्पल भी पड़ी हुई मिली। इससे आशंका है महिला की यहां पर ही हत्या की गई है। शव की शनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने सोशल मीडिया पर शव की फोटो डाल दी। इससे उसके बारे में कुछ जानकारी मिली है।   रमाला थाना प्रभारी विनेश वशिष्ठ ने कहा महिला का कंडेरा में ईख के खेत में शव मिला है। जानकारी मिली है कि मृतका बड़ौत के कांशीराम कॉलोनी की है। हालांकि उसके परिजनों ने अभी उनसे कोई संपर्क नहीं किया है। शनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed